महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तत्वानी गर्म पानी के चश्मे में उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने लगाई डुबकी : मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों के प्रचार प्रसार हेतु सरकार का विशेष फोकस : पठानिया*

by

एएम नाथ । शाहपुर 26 फरवरी। शाहपुर के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज तत्वानी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तत्वानी मेला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने गर्म पानी के कुण्ड में स्नान कर शिव मन्दिर में पूजा-अर्चना की ।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में यह एकमात्र गर्म पानी का चश्मा है जहां पर जिला कांगडा के साथ साथ प्रदेश के अन्य स्थानों से श्रद्धालु बड़ी ही श्रद्धा भाव से आते हैं ।उन्होंने बताया कि तत्वानी शिव मन्दिर एवं गर्म पानी का चश्मा धार्मिक आस्था का केंद्र है जहां पर दूर दूर से लोग आकर स्नान कर पुण्य कमाते हैं।

सुक्खू सरकार ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया है वहीं पर प्रदेश में धार्मिक पर्यटक को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों के प्रचार प्रसार हेतु विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि पर्यटकों की आमद बढ़े ।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में पहली बार एफडीआर तकनीक से 7 करोड़ से झीरबल्ला रैत सड़क के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही तत्वानी के लोगों के लिए सुचारू बस की सुविधा उपलब्ध होगी । उन्होंने कहा कि यहां के शिव मंदिर एवं मैदान के सौंदर्यकरण के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी ।
उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि वह जब रैत में पढ़ते थे तो अक्सर स्कूल से यहां पर नहाने आ जाया करते थे । आज यहां पर स्नान करने पर पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने कुण्ड में नहाते हुए बच्चों से संवाद भी किया ।
उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ साथ हमारी समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता के प्रतीक हैं वहीं मेलों के माध्यम से आपसी भाईचारे भी बढ़ता है। उन्होंने शिव मेला कमेटी को 11हजार रुपए देने की घोषणा की ।
इसके उपरान्त उपमुख्य सचेतक आज शाहपुर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित महाशिवरात्रि के कार्यक्रमों में शामिल हुए ।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, एसएचओ करतार सिंह, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय , केसीसी बैंक मैनेजर जेआर शर्मा , ग्राम पंचायत तत्वानी के उपप्रधान सुरेश, प्यारे लाल,भीम राज, सुशील गोस्वामी, वकील सिंह कमेटी के प्रधान अजय, उपप्रधान सुनील,के इलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर हुए सहमत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत और चीन तीन निर्दिष्ट व्यापारिक बिंदुओं- लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों से सीमा व्यापार फिर खोलने पर सहमत हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HAS की परीक्षा में किया था टॉप : अब UPSC का एग्जाम भी क्लीयर, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने अनमोल को दी बधाई

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के अनमोल को दोहरी कामयाबी मिली है।हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश HAS की परीक्षा में टॉप किया था अब सिविल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ रुपये जारीः मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल : चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी प्रदेश सरकार चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2016 से पूर्व पेंशनरों को राहत : 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों को जून 2025 में मिलेगा 50% लंबित एरियर

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व-2016 के सरकारी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। वित्त (पेंशन) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 70 वर्ष या...
Translate »
error: Content is protected !!