महिलाओं के साथ किया गया धोखा आप सरकार को पड़ेगा भारी: नीति तलवाड

by

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार।

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : महिलाओं को आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जो 1000/ देने का वादा कर वोट हासिल किए थे, उस वादे को पूरा न कर भगवंत मान सरकार ने माता और बहनों का अपमान किया है और इस अपमान के चलते अब महिलाएं ही इस सरकार को चलता करेगी ।

उपरोक्त शब्द शिरोमणि अकाली दल की महिला नेत्री नीति तलवार ने विधानसभा हलका होशियारपुर के जिला परिषद एवं ब्लॉक समितियां के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहे।
उन्होंने कहा पंजाब सरकार 2022 से लेकर आज तक जितने भी चुनाव आए हैं वह पुलिस के दम पर लड़ती आई है पर अब सरदार सुखवीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल ने दिखा दिया है की सरकार के जुल्मों का सामना केवल शिरोमणि अकाली दल ही कर सकता है उन्होंने कहा अन्य विपक्षी पार्टियों ने सरकार के आगे घुटने टेक रखे हैं तो दूसरी और शिरोमणि अकाली दल सरकार के हर जुल्म का जवाब दे रहा है नीति तलवार ने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने वालों ने आज पंजाब की गलियों को खून से रंग दिया है उन्होंने कहा हर रोज कहीं ना कहीं गैंगस्टर बेखौफ गोलियां बरसा रहे हैं नीति तलवार ने महिलाओं को अपील की कि आज हमें अपने बाप बेटे भाई पति की सलामती के लिए पंजाब में सुखबीर सिंह बादल जैसे मुख्यमंत्री की जरूरत है इसलिए शिरोमणि अकाली दल का साथ देकर हम अपना परिवार के प्रति धर्म को पूरा करें। इस मौके ब्लॉक समिति की उम्मीदवार परमजीत कौर ,मनजीत कौर , रोजी बइकबाल सिंह जरनैल सिंह कुलवंत सिंह भजन सिंह प्रिया सैनी कृष्ण थापर कुलदीप कौर मुस्कान आदि उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नैणवां में माता स्वर्ण कौर को भेंट की गणमान्य ने श्रद्धांजलि

गढ़शंकर : ऊना जनहित मोर्चा के सलाहकार, समाजसेवी भाग सिंह अटवाल तथा थानेदार निरपाल सिंह अटवाल नंगल के माता जी सरवन कौर जो पिछले दिनीं पंचतत्व में विलीन हो गए थे, के निमित्त उनके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

8 दिन तक किया गैंग रेप : स्कूल से घर जा रही नाबालिग को किडनैप

लुधियाना : लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है. एक 15 वर्षीय लड़की घरेलू विवाद के कारण अपने परिवार से भाग गई। जब वह लुधियाना (लुधियाना न्यूज) के...
article-image
पंजाब

सड़क धंसने के मुद्दे पर दीवान ने लुधियाना नगर निगम को घेरा, कहा— प्रशासनिक विफलता ने ‘स्मार्ट सिटी’ को ‘नरक सिटी’ बनाया

दीवान ने उच्च स्तरीय जांच, बी एंड आर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की लुधियाना, 12 जुलाई: पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना के अध्यक्ष एवं पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल के शरीर में बची सिर्फ हड्डियां : 10 सेकंड का वीडियो संदेश- 4 जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। इसी बीच किसान आंदोलन को लेकर आज हाई पावर कमेटी पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!