महिलाओं को समान अवसर देने से विकसित होता है समाज : राय

by

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से शुक्रवार को कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार) राजेश राय ने की। उन्होंने कहा कि दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की है और इन्हें समानता का अधिकार दिए बगैर किसी भी देश या समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। सशक्त महिला ही विकसित समाज का निर्माण कर सकती है।


जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की, ताकि एक ऐसे समाज का निर्माण हो सके, जहां हर महिला को अपने सपने साकार करने का पूरा अवसर मिले।


लिंग विशेषज्ञ ज्योति ने कहा कि लैंगिक समानता का मतलब है पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अवसर और अधिकार। लेकिन, दुर्भाग्यवश अभी तक हमारा समाज इसे पूरी तरह से लागू नहीं कर पाया और कई महिलाओं को अभी भी उनके अधिकारों से अनजान एवं वंचित रखा जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के अवसर से वंचित हैं। उन्होंने सुख शिक्षा योजना की जानकारी भी दी।
इस दौरान विभाग से शिवालिका, अरुण, अपराजिता, मुस्कान और विकास शर्मा सहित छात्रावास की 70 छात्राएं व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा : लाल सिंह नाथ बने चेयरमैन,संजना चुनी गईं वाइस चेयरमैन

भटियात में कांग्रेस की बड़ी सफलता, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दी बधाई एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक जनगणना -हिमाचल में जल्द शुरू होगी , मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में जल्दी आर्थिक जनगणना शुरू होगी। दस साल बाद होने वाली गणना में लोगों की आर्थिक स्थिति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने किया बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ….कहा…. मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक

राकेश शर्मा :  देहरा  :  राज्य स्तरीय कालीनाथ कालेश्वर बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम उन्होंने श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मिलेनीनियम बी.एड. कॉलेज सरु में दी गई PCPNDT एक्ट के बारे में जानकारी : भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने बनाए सख्त कानून : चौधरी 

एएम नाथ। चम्बा  :  भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन इनके सकारात्मक परिणाम नहीं आ पा रहे हैं। सरकार ने गर्भ में पल रहे बच्चे...
Translate »
error: Content is protected !!