महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये : सीएम मान ने कहा कि आगामी बजट सत्र में हर योग्य महिला के बैंक खाते में ₹1000 मासिक सीधे किए जाएंगे ट्रांसफर

by

चंडीगढ़: पंजाब में अब ईमानदार राजनीति की नई मिसाल स्थापित हो रही है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री भगवंत मान है। उन्होंने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित भव्य रोडशो के दौरान राज्य की महिलाओं को ऐतिहासिक तोहफा देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगामी बजट सत्र में हर योग्य महिला के बैंक खाते में ₹1000 मासिक सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे बिना किसी पेपरवर्क के, बिना किसी बिचौलिए के, सिर्फ एक क्लिक में।

सीएम मान ने अपने संबोधन में कहा, “हमारी माताओं और बहनों को ₹1000 देने का वादा अब बजट पास होने के बाद पूरा होगा। अब समय है कि हर महिला को हर महीने ₹1000 मिले।” उन्होंने यह भी बताया कि यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे खातों में क्रेडिट होगी।

इस ₹1000 की योजना को सिर्फ आर्थिक मदद के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह पंजाब की महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा, बल्कि परिवार की समृद्धि भी बढ़ेगी और घरेलू खर्चों में राहत मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर किसी परिवार का बच्चा नौकरी पाता है तो पूरे घर का माहौल बदल जाता है, और अगर महिला आर्थिक सहायता पाती है तो पूरा परिवार मजबूत बनता है।”

अपने आप को ‘दुख मंत्री’ कहने वाले मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल कुर्सी पर बैठना नहीं, बल्कि जनता की खुशियों और दुखों में शामिल होना है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार किसानों और आम परिवारों की समस्याओं को पूरी तरह समझती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों के बिजली बिल माफ किए (300 यूनिट तक मुफ्त बिजली), युवाओं को रोजगार प्रदान किया, स्कूल सिस्टम में सुधार किया और आम आदमी क्लिनिक खोले।

इस जनसभा में, जो कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में तारणतारन में आयोजित की गई थी, मुख्यमंत्री मान ने लोगों से 11 नवंबर को ‘झाड़ू’ (पार्टी चिन्ह) पर वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, “विपक्ष पैसे की राजनीति कर रहा है, लेकिन तारणतारन के समझदार लोग ईमानदारी और विकास को चुनेंगे।”

भगवंत मान ने यह भी विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार पांच साल के भीतर जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। आम आदमी पार्टी अपने जन-हितकारी नीतियों के कारण इस उपचुनाव में भारी जीत की उम्मीद कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘मेला तीआं दा’ कार्यक्रम के माध्यम से दिया वोटर जागरुकता का संदेश : अतिरिक्त सी.ई.ओ. पंजाब विपुल उज्जल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह बहुत अच्छा प्रयास

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में स्वीप गतिविधि के माध्यम से करवाया गया आयोजन 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में वोटर जागरुकता के लिए करवाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां:...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी : राजा वड़िंग

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर पकड़वाएं… 11000 इनाम पाएं, महिला सरपंच का एलान- सीएम मान के गांव से 10 किमी.दूर महिला सरपंच का गांव

सुनाम  :  आम आमदी पार्टी (आप) सरकार ने नशे के खिलाफ महायुद्ध का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश बाद पंजाब पुलिस की नशा का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ मुहिम जारी...
article-image
पंजाब

सरपंच बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिसः डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एसएसपी होशियारपुर से सरपंच बेदी की सुरक्षा की मांग होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा...
Translate »
error: Content is protected !!