महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये जल्द देने की करेगी व्यवस्था : भगवंत मान

by
संगरूर :    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही महिलाओं को 1100 रुपये मासिक देने की व्यवस्था करेगी। आगामी बजट में इसके लिए आवश्यक धनराशि का प्रबंध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाएगी। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा में जिला प्रशासन परिसर भवन के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद ‘महिला सशक्तीकरण शिखर सम्मेलन-2025’ को संबोधित करते हुए कही।
                     मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हड़ताली किसानों को बातचीत के निमंत्रण का भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोगा सचिवालय में चार ब्लॉक हैं, जिनमें से ब्लॉक बी में फर्श का निर्माण शुरू हो गया है, जो इस साल अगस्त तक लगभग आठ महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के ऐसे प्रयासों पर कोई ध्यान नहीं दिया।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटें जीतकर चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने जल्द ही महिलाओं के खाते में 1100 रुपये डालने की घोषणा करते हुए कहा कि महिलाओं को यह राशि देने के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने हा कि ‘आप’ दिखावे की राजनीति नहीं करती। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से 14 फरवरी को चंडीगढ़ में किसानों को दिए गए निमंत्रण पर कहा कि समस्या का समाधान बातचीत से होना चाहिए। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि वह बैठक में शामिल होंगे या नहीं।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा, डॉ. अमदनदीप कौर अरोड़ा, दविंदरजीत सिंह लाडी, अमृतपाल सिंह सुखानंद, मंजीत सिंह बिलासपुर, बलजीत सिंह चन्नी मेयर, चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा और अन्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Tiranga Rally Held in Talwara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 19 :  On the auspicious occasion of Independence Day, a grand Tiranga Rally was organized in Talwara under the leadership of social activists Gurjeet Singh Mitti Gill and Jagdish Singh Soi. The...
article-image
पंजाब

अजनाला थाने पर हमला के मामला : सांसद अमृतपाल के 7 साथी कोर्ट में पेश, 4 दिन की मिली पुलिस रिमांड

अमृतसर :  सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को शुक्रवार को अमृतसर के अजनाला स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। ये सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

600 KM पीछा कर दिल्ली पुलिस ने दबोचा : 4 साल से फरार चल रहा था का हत्यारा

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (AHTU) ने एक अंतरिम जमानत से फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्या के एक पुराने मामले का पर्दाफाश कर दिया है. यह गिरफ्तारी हरियाणा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने वार्ड नंबर 16 में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

सांसद तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से 10 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी चंडीगढ़, 13 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय क्षेत्र विकास फंड से...
Translate »
error: Content is protected !!