महिलाओं को 60 हजार का वादा कर 1500 रुपये देकर सरकार बच नहीं सकती : हरसिमरत बादल

by

मोहाली में शिअद के महिला सम्मेलन में बोलीं पूर्व केंद्रीय मंत्री—नशे और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा

मोहाली, 26 सितंबर। माताओं और बेटियों के अधिकार, सुरक्षा और इंसाफ से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को मोहाली में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बठिंडा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर नशे, महिला सुरक्षा, कर्मचारियों और महिलाओं से किए गए वादों को लेकर निशाना साधा।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार नशा खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन अब सरकार के कार्यकाल के लगभग पांच वर्ष पूरे होने को हैं और नशे की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है और कुछ मामलों में उन्हें गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

ईडी जांच का किया जिक्र

हरसिमरत कौर बादल ने मोहाली क्षेत्र में गमाडा से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ईडी की जांच में कथित तौर पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की बात सामने आई है और जांच अभी जारी है। यह आरोप उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए लगाए।

उन्होंने पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि महिलाओं में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है और सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

‘60 हजार के वादे के बदले 1500 रुपये’

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि महिलाओं को 60 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें केवल 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल 1500 रुपये देकर सरकार अपने वादे से बच नहीं सकती। उन्होंने पंजाब के कर्मचारियों के लंबित अधिकारों और महंगाई भत्ते का मुद्दा भी उठाया।

‘अकाली दल की सरकार बनी तो नशा कारोबारियों को 10 साल की सजा’

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि यदि शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनती है तो नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें 10 वर्ष की कठोर सजा दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मोहाली के विकास को फिर गति देने की बात भी कही।

शिअद के मोहाली जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि सम्मेलन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने सांसद हरसिमरत कौर बादल के समक्ष अपने मुद्दे और समस्याएं रखीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी, दिल्ली और तरनतारन से12 आरोपी काबू : 14 लाख 72 हजार 220 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद

अमृतसर :  गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक दवा कंपनी पर छापा मारकर वहां से 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए...
article-image
पंजाब

नशा मुक्त यात्रा में रूट बदला, भाजपा में खींचतान ! अमृतसर में आमने-सामने आए दो काफिले, ट्रक से उतरे सीनियर नेता

अमृतसर में यात्रा को लेकर गुटबाजी की चर्चा ; अक्षय शर्मा समर्थकों का काफिला पहुंचा तो सलिल कपूर, श्वेत मलिक और सुखमिंदर पिंटू समेत नेता नीचे उतरे अमृतसर। भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिजनों को भेजा संदेश- मुझे बचा लो….. पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर गई सरबजीत कौर, किडनैप कर करवाया निकाह, हथियार के दम पर कबूल करवाया इस्लाम

पाकिस्तान में फँसी सरबजीत कौर ने खुद को बचाने की गुहार लगाई है। वह अपने पूर्व पति को वीडियो कॉल कर अपने दर्द का बयाँ कर रही है।पं जाब से पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर...
article-image
पंजाब

5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की रोकथाम के लिए जागृति नामक एक अनूठी पहल की शुरू : प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में करेंगे काम : गुरप्रीत कौर दिओ

चंडीगढ़    :   राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस के सामुदायिक मामले प्रभाग और महिला मामले विंग ने बच्चों, विशेष रूप से 5 से 12 आयु वर्ग...
Translate »
error: Content is protected !!