महिला की मौत : पनबस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत दो घायल

by

माहिलपुर – माहिलपुर-गढ़शंकर सड़क पर पनबस की लपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर दाखिल कराया गया। सिविल अस्पताल में दाखिल सुरिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह वाली वार्ड नं 2 माहिलपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलवीर कौर व बेटे तनवीर सिंह के साथ एक्टिवा नंबर पब07बीजे 2804 पर सवार होकर जस्सोवाल सुविधा केंद्र जा रहे थे और जब वह माहिलपुर थाने के पास पशु चिकित्सा अस्पताल के करीब पहुंचे तो पीछे से आ रही पनबस नंबर पब06बीबी5363 की चपेट में आ जाने के कारण बलवीर कौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि वह और उसका बेटा तनवीर सिंह घायल हो गए। उसने बताया कि लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज के लिए दाखिल कराया। उसने बताया कि वह 15 वर्ष बाद दुबई से आया था और जरूरी कागजात बनाने के लिए जस्सोवाल सुविधा केंद्र जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और बस चालक मनजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी खनिहाल जिला पठानकोट को गिरप्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Ammy Virk was elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.4 : The general body meeting of the Punjabi Film and Television Actors Association (PFTAA) was held at Rattan College, Mohali. The meeting was conducted by senior artist Malkit Rauni. A new...
article-image
पंजाब

300 गोलियां/मिनट निकलती है एएन-94 से : एएन-94 रशियन असाल्ट राइफल से की गई मूसेवाला की हत्या

चंड़ीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में तीन एएन-94 रशियन असॉल्ट राइफल का प्रयोग हुआ है। जिसमें दो मिनट में 30 राउंड गोलियां निकलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्यारे जब सिंगर मूसेवाला के...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्मारक पर दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा को ट्राईसाईकिल किया भेंट

 गढ़शंकर, 23 नवम्बर: आज शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर पर राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके एंड साधोवाल पंजाब द्वारा भेजी ट्राई साईकिल बुद्धिजीवी प्रिंसिपल बिक्कर सिंह तथा जगदीश राय द्वारा  दिव्यांग जसविंदर कौर मैरा...
Translate »
error: Content is protected !!