महिला की लाश को बोरे में भरकर फेंका : लाश नहीं, सड़े आम हैं…बाइक सवारों ने लोगों को दिया चकमा,

by

लुधियाना : लुधियाना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी। यहां बाइक सवार दो युवकों ने फिरोजपुर रोड के डिवाइडर पर महिला की लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया। लाश को फेंकने के बाद जब बाइक सवार मौके से भागने लगे।

उसी समय वहां कुछ लोग पहुंच गये और उन्होंने बोरे के बारे में युवकों से पूछा। जिस पर युवकों ने कहा कि बोरे में खराब आम हैं। जिन्हें उन्होंने रोड किनारे फेंक दिया है।

इसके बाद युवक लोगों को चकमा देकर मौके से भाग निकले। लोगों को शंका हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब बोरा खुलवाया तो वहां मौजूद लोगों की आंखे फटी की फटी रह गयी। बोरे में महिला की लाश थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची और सड़क किनारे फेंके गये बोरे को खोला तो उसमें एक महिला की लाश बरामद हुई। शव की नाक से खून निकल रहा था। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो युवक नीले रंग की बाइक से फिरोजपुर रोड के डिवाइडर पर पहुंचे। दोनों में से एक युवक ने सुरक्षा गार्ड की नीली रंग की वर्दी पहनी हुई थी। उसकी उम्र 55 साल लग रही थी।

वहीं दूसरा युवक बाइक पर बैठा था। जब लोगों ने बाइक सवारों से पूछा कि वह यह बोरी फेंककर क्यों जा रहे हैं तो वह बिना कुछ भी बताएं बोरी को फेंक कर आगे बढ़ने लगे। जब लोगों ने काफी बार पूछा तो एक ने कहा कि इस बोरी में खराब आम हैं। लोगों ने इसका विरोध किया। कहा कि इसे यहां मत फेंको। तब युवक बाइक स्टार्ट कर वहां से भागने लगे। उन्होंने बोरी को उठा लिया और भागने लगे। फिर बाद में बाइक सवार बोरी को सड़क किनारे फेंक कर मौके से भाग निकले।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला की लाश थी। लोगों को मिले वीडियो के आधार पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कांग्रेस ने पहलगाम हमले को लेकर निकाला कैंडल मार्च

गढ़शंकर, 27 अप्रैल: गत दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के रोष में तथा में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु गढ़शंकर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्का प्रभारी अमरप्रीत सिंह...
पंजाब

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ होगी कार्रवाई : एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल

लोग एमरजेंसी और अति ज़रूरी कामों के लिए ही घर से बाहर निकलेंः सभी मॉल, मार्किटें, दुकानें और रैस्टोरैंट आदि रविवार को रहेंगे बंद, ज़रूरी सेवाएं रहेंगी बरकरार पिछले 3 दिनों दौरान नाइट कर्फ़्यू...
article-image
पंजाब

समाज सेवी सोनी परिवार द्वारा गढ़ी मानसोवाल स्कूल को 51 हजार रुपए भेंट

गढ़शंकर। समाजसेवी सोनी परिवार बीनेवाल द्वारा स्व. मास्टर नंद किशोर सोनी की याद में गढ़ी मानसोवाल सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों की भलाई के लिए 51 हजार रुपए की राशी भेंट की। वरुन सोनी...
Translate »
error: Content is protected !!