महिला की हत्या : डेढ़ महीने बाद एक ऑडियो से खुला राज….पुलिस ने पकड़ लिया था पति

by

एएम नाथ l मंडी :   जिला कुल्लू के सैंज में विवाहिता की चार लोगों ने हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को ही आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

कई दिन जेल में रहने के बाद एक वायरल ऑडियो के बाद सारे मामले का पटाक्षेप हुआ। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का एक कर्मी नशे में दोस्त को काल नहीं करता तो सैंज घाटी के जाहिला की महिला की निर्मम हत्या से पर्दा नहीं उठता। महिला 12 अगस्त को लापता हुई थी। 14 अगस्त को शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था।

पुलिस ने मामले की जांच गंभीरता से करने के बजाय महिला के पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में सलाखों के पीछे डाल दिया। वह करीब एक माह जेल में रहा। अब जमानत पर रिहा हुआ है। उसे उम्र भर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप झेलने पड़ते।

कहते हैं कि भगवान के घर में देर है,अंधेर नहीं। कुछ ऐसा ही इस मामले में भी हुआ।

पीडब्ल्यूडी कर्मी की नशे में की गई एक काॅल ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है। दोस्त ने इस काॅल को रिकार्ड कर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई।

कर्मचारी था वारदात का चश्मदीद

दरअसल पीडब्ल्यूडी कर्मी घटना का चश्मदीद था। उसने अपनी आंखों के सामने चारों आराेपितों को महिला की हत्या कर पेड़ से लटकाते हुए देखा था, लेकिन डर के मारे यह राज उसने अपने सीने में दबाकर रखा था। नशे में उसने यह सारी बातें अपने दोस्त को बता दी।

हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

मृतका अनुसूचित जाति से संबंध रखती है, जबकि तीन आरोपित अगड़ी जाति से हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपितों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अब उनसे पूछताछ कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की हत्या के आरोप में चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। सामूहिक दुष्कर्म की बात अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हर बात की बारीकी से जांच कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस आशीष बुटेल ने छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : स्कूलों में लगेंगे 40 हजार बेंच — आशीष बुटेल

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है पालमपुर, 15 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में अंडर-19 छात्रा जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष चम्बा नीलम ने अब फिलॉस्पी में हासिल की डॉयरेक्टरेट की डिग्री

एएम नाथ। चम्बा :  जिला परिषद अध्यक्ष चंबा नीलम कुमारी अब से डॉ नीलम कुमारी बन गई हैं। फिलॉस्पी में डॉयरेक्टरेट की डिग्री हासिल कर नीलम ने नया मुकाम हासिल किया है। चंबा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
Translate »
error: Content is protected !!