महिला ने बाजू पर लिखा सुसाइड नोट, फांसी लगाकर की आत्महत्या : पति व उसकी प्रेमिका पर मामला दर्ज इनबॉक्स

by

इंदौर : महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति और उसकी प्रेमिका से इतनी परेशान हो चुकी थी कि उसने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला कर लिया और सुसाइड नोट अपने बाएं हाथ पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा। मराठी में लिखे सुसाइड नोट में उसने पति और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी पति पंकज को गिरफ्तार भी कर लिया।

घटना तेजाजी नगर क्षेत्र की सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप की है। यहां रहने वाली 40 वर्षीय कविता ने फांसी लगा ली।पुलिस ने महिला के पति पंकज और उसकी प्रेमिका नम्रता के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने कविता को फांसी पर लटके हुए देखा और उसके बाएं हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति पंकज का नर्मदा से प्रेम संबंध है। दोनों बेवजह कविता को परेशान करते थे। कविता ने कई बार पंकज को कहा कि वह नम्रता का साथ छोड़ दे, लेकिन वह कविता को छोड़ने की धमकी देता था। नम्रता भी टाउनशिप में ही रहती है।

पंकज और नम्रता को फांसी होगी तो मुझै न्याय मिलेगा :   कविता ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ पर सुसाइड नोट मराठी में लिखा। नम्रता ने लिखा कि मैं दो सालों से परेशान हुं। मुझे तभी न्याय मिलेगा जब पंकज और नम्रता को फांसी होगी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। कविता की दो बेटियां है। एक बेटी पूणे में पढ़ती है। बेटियों ने भी बताया कि मां को पिता परेशान करते थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटोली स्कूल में सत्ती ने वितरित किए 70 योगा मैट

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज राजकीय माध्यमिक पाठशाला भटोली में 70 योगा मैट वितरित किए। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न योगासनों का डेमो करके भी दिखाया गया।...
article-image
पंजाब

पहलगाम में हुई आतंकी वारदात देश की एकता और अखंडता पर हुआ हमलाः करमजीत कौर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढोलिया महादेव :आस्था और प्रकृति का शांत संगम …चढ़ी (शाहपुर) का प्राचीन शिव धाम, जहां सादगी में बसती है गहरी श्रद्धा

धर्मशाला, 3 मई  : धौलाधार की सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसे चढ़ी क्षेत्र में स्थित ढोलिया महादेव मंदिर आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यहां पहुंचते ही मन स्वतः भक्ति में...
Translate »
error: Content is protected !!