महिला ने मां और बेटे समेत किया सुसाइड : तीनों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

by

मलेरकोटला :पंजाब के मलेरकोटला  में एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक  विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटे ने जहर निगल लिया। मृतकों की पहचान इंदरपाल कौर (31), उसके बेटे जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के रूप में हुई है।

मरने से पहले महिला ने बनाया वीडियो : इंदरपाल कौर और उसकी मां हरदीप कौर की मौत रात को हो गई थी, लेकिन बेटे जॉर्डन सिंह ने सुबह दम तोड़ा। वहीं मरने से पहले विधवा महिला ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका की सास समेत 10 लोगों के खिलाफ मरने को मजबूर करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें चरणजीत कौर (सास) पत्नी भोला सिंह, सुखपाल सिंह पुत्र भोला सिंह, दलजीत कौर पत्नी भोला सिंह, बाबी कौर पुत्री भोला सिंह, कौरू सिंह, पम्मू सिंह, जस्मेल कौर, गुरप्रीत सिंह और किरणा कौर पत्नी अज्ञात, सभी निवासी गांव भूदन के नाम शामिल हैं। बता दें इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ ससुराल से मायके आकर रहने लगी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात तीनों ने जहरीली वस्तु खा ली, जिस कारण इंदरपाल और उसकी मां हरदीप कौर की वहीं मौत हो गई। हालांकि उस वक्त जॉर्डन जिंदा था। उसने सुबह उठकर देखा तो मां और नानी कुछ बोल नहीं रही थी, जिसके बारे में उसने तुरंत अपनी दादी को बताया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। जॉर्डन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन जहर का असर ज्यादा होने के कारण उसने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बिज़नेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने बंदी छोड़ दिवस और दिवाली से संबंधित कार्यक्रम किया आयोजित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में वाणिज्य विभाग के बिज़नेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में बंदी छोड़ दिवस और दिवाली से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती : 16 फरवरी से 15 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते , पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी

चंडीगढ़ : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अब युवाओं को पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा की मेरिट में आने पर ही युवा भर्ती में शामिल...
article-image
पंजाब

फैक्ट्री के फ्रिज में एक कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला : मोमोज़ और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री में मिली गंदगी

मोहाली :  मोमोज़ और स्प्रिंग रोल खाने के अगर आप शौकीन हैं, तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह संभव है कि जो मोमोज़ आप आनंद से खा रहे हैं, वह आपकी सेहत...
article-image
पंजाब

केजरीवाल की गिरफ्तारी का षड्यंत्र रचा जा रहा : इंडिया गठबंधन छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा – हरपाल चीमा

 चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी (आप) पर इंडिया गठबंधन छोड़ने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पीछे एक सोचे समझे षड़यंत्र के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!