महिला ने लगाए जेठ पर अशलील हरकतें व मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप

by

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के गांव स्तनोर की एक महिला ने अपने सगे जेठ पर अशलील हरकतें करने व मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कारवाई की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला जसवीर कौर पत्नी चरणजीत सिंह ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है और वह गांव में रहकर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसने बताया कि उसका जेठ अशोक कुमार उर्फ मलकीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह उसके साथ अक्सर अशलील हरकतें करता है जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती है। उसने कहा कि इस बाबत उसने अशोक कुमार को कई बार मना किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पीड़िता ने रोते हुए बताया कि उसकी दो बेटियां हैं जिसकी शादी हो चुकी है वह जब भी उससे मिलने के लिए मायके आती है तो जेठ उसके साथ भी मारपीट और गंदी गालियां देते है। उन्होंने कहा कि उसने इस संबंध में पहले भी एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दी थी लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते उल्टा उसपर ही मामला दर्ज करवा दिया गया इसलिए वह मीडिया के सामने अपना दुखड़ा बयान कर रही है और पुलिस ने नया की मांग करते हुए कहा कि वह अपनी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी भेज दी है ताकि उसे न्याय मिल सके। इस संबंध में अशोक कुमार उर्फ मलकीत सिंह से बात की गई तो उसने पीड़िता के आरोपों को निकारते हुए कहा कि वह झूठ बोल रही है। एसएचओ गढ़शंकर करनैल सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत की जांच के बाद उचित कारवाई करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 उम्मीदवारों की आम आदमी पार्टी ने की सूची जारी : 5 मत्रियों ,एक सीएम मान के करीबी को, एक मोजुदा सांसद व एक कांग्रेस छोड़ कर आए पूर्व विधायक को मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय । चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोक सभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आठ उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल है तो एक...
article-image
पंजाब

अवैध खनन मामले की जांच तेज, ED ने किया खुलासा : अटैच जमीन पर हो रही थी माइनिंग

चंडीगढ़। ड्रग रैकेट में आरोपित अर्जुन आवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला नंगल के नानगरां कलमोट में पड़ती छह एकड़ जमीन में हुई अवैध माइनिंग की जांच के आदेश राज्य सरकार की ओर से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में अनूठी पहल: उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में होगी तालाबों की गणना, डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। ऊना जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण और विकास के लिए एक अनूठी पहल करते हुए जिले में तालाबों की गणना करके उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा : यनित विद्यार्थियों को ‘जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ के लिए जापान भेजने की योजना

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी घोषणा की है। अब पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन्हें साइंस प्रोग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!