महिला प्रधान के खिलाफ तीन लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा

by

सोलन, 23 जून : बद्दी में स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो ने ढेला पंचायत की महिला प्रधान के खिलाफ तीन लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दायर किया है। पीसी एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ढेला पंचायत की प्रधान नीलम ने इंडस्ट्रियल शेड के निर्माण की एनओसी जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता द्वारा लीज पर ली गई जमीन पर औद्योगिक शेड का निर्माण किया जाना था। इसको लेकर पंचायत से एनओसी मांगी गई थी। फिलहाल विजिलेंस की टीम पंचायत प्रधान को रिश्वत मांगने के एक संदिग्ध के तौर पर मान कर चल रही है, लेकिन जांच में तथ्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी

एएम नाथ।  लाहौल-स्पीत :  लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी को यूनेस्को के प्रतिष्ठित मानव और बायोस्फीयर (एमएबी) कार्यक्रम के तहत देश के पहले शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में मान्यता दी गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नहीं चाहती महिलाओं को मिले सम्मान निधि : तोमर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर बोला हमला , राज्य सरकार के वायदे को पूरा करने से भाजपा बौखलाई एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने दिया नौटंकी करार

शिमला : मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने बाग़ी राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा को धमकी भरा पत्र मिलने को नौटंकी करार दिया है। बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों का...
Translate »
error: Content is protected !!