महिला सरपंच समेत 91 के खिलाफ केस दर्ज, 38 गिरफ्तार-गांव चंदभान हिंसा मामला

by
फ़रीदकोट :  पुलिस ने गांव  चंदभान में कानून-व्यवस्था को बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच, जैतो सब-डिवीजन के गांव चंदभान में अमन-शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से आज गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।
एसपी जसमीत सिंह के नेतृत्व में निकाले गए गए फ्लैग मार्च में लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर डीएसपी जैतो सुखदीप सिंह और एसएचओ जैतो राजेश कुमार भी मौजूद थे। इस पूरे घटनाक्रम के संदर्भ में जैतो पुलिस ने गांव की महिला सरपंच अमनदीप कौर, उसके पति कुलदीप सिंह समेत 41 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चंद्रभान गांव में कल शाम बुधवार जल निकासी को लेकर हुए विवाद के दौरान एक समूह द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर पहुंची। इस बीच, पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। पुलिस पर प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया और उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह मामला एएसआई नछत्तर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है, जो घटनास्थल पर घायल हो गए थे और कोटकपूरा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में बाल मजदूरी व बाल विवाह विषय पर भाषण आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में जिला विधि सेवा प्राधिकरण होशियारपुर और एनएएलएसए के संरक्षण में और प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘बाल विवाह और बाल श्रम’...
article-image
पंजाब

Important issues related to the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 1 : Important development issues related to Dasuya assembly constituency will be discussed in the upcoming assembly session. In a special conversation with educationist and journalist Sanjeev Kumar, MLA Karambir Ghuman gave...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र

गढ़शंकर  :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नेतृत्व में तथा भाई घनैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर प्रीमियम क्लब...
Translate »
error: Content is protected !!