महिला से गत दिवस छीने थे मोबाइल : लूटपाट करने के दो आरोपितों को टांडा पुलिस ने किया काबू

by

नीरज शर्मा, होशियारपुर :  नशे की तस्करी व लूटपाट के मामले में थाना टांडा की पुलिस ने दो आरोपितों को काबू किया है। आरोपितों की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर-2, मियानी, थाना टांडा व परमिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मियानी, टांडा के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों को काबू कर उनसे मोबाइल फोन व तेजधार हथियार भी बरामद किए हैँ। जानकारी देते हुए डीएसपी आर कुलवंत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों ने गत दिवस गांव कोटली के पास एक महिला से तेजधार हथियार के बल पर मोबाइल फोन छीने थे। जिसके संबंध में महिला ने थाना टांडा में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरु की तो इस दौरान एएसआई गुरमीत सिंह को गुप्त सूचना मिली की उक्त आरोपित इलाके में घूम रहे हैँ और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने ट्रेप लगाकर उक्त आरोपितों को काबू कर जब उनसे पूछताछ की तो आरोपितों महिला से मोबाइल छीनने की वारदात को माना व आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने छीने गए मोबाइल फोन व तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए हैँ। थाना प्रभारी टांडा ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उक्त आरोपितों से पूछताछ जारी है व उम्मीद है कि इलाके में हुई अन्य वारदातो से पर्दा उठ सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले की 7 विधान सभा क्षेत्रों में 6583 पैरा मिलेट्री, सी.ए.पी.एफ व जिला पुलिस के जवान तैनात : एसएसपी. ध्रुमन एच. निंबाले

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी एक्ट के अंतर्गत 71, एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 86 व आम्र्स एक्ट के अंतर्गत किए गए 4 मामले दर्ज, 165 गिरफ्तार – जिले के 23...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई बाबा विश्वकर्मा जी का जन्म दिवस

लुधियाना, 22 अक्टूबर: कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रम और हस्तशिल्प के देवता बाबा विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सराभा नगर में बाबा विश्वकर्मा जी की आरती करने के साथ...
article-image
पंजाब

मिस पंजाबन बनकर किरना मोदगिल ने पंजाब का नाम रोशन खिया

गढ़शंकर : पंजाब के जिला लुधियाना के गांव बघौर (कस्बा समराला) की लड़की किरना मोदगिल ने गत दिनों हुए सुंदरता मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर मिस पंजाबन बनकर पंजाब का नाम रोशन किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब

स्मार्ट हवेली’ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…पंजाब और UP से लाई गई थीं 20 से 23 साल की लड़कियां

 ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. होटल ‘स्मार्ट हवेली इन’ में शनिवार देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!