महिला से सामूहिक दुष्कर्म : जख्मी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे फैकां था , इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

by

फिरोजपुर : महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जख्मी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे फेंक गए। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता के गुप्तांग पर घाव के निशान थे और सिर पर गहरी चोट लगी थी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को नामजद कर तीन के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, तीनों आरोपी फरार हैं।
मृतक महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की करीब 10 साल पूर्व शादी हुई थी। दो साल पहले उसके जीजा की मौत हो गई। इसके बाद वह उनके घर पर रह रही थी और लगभग पांच माह वह आरोपी के साथ चली गई और उसके साथ रहने लगी। 16 दिसंबर को किसी ने सूचना दी कि उनकी बहन जख्मी हालत में सड़क किनारे पड़ी है।
उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। होश आने पर उसने बताया कि आरोपी और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे मारपीट की। उक्त आरोपी उसे जीरा-मोगा के नजदीक सड़क किनारे फेंक गए। भाई ने बताया कि उन्होंने बहन को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी सिर की चोट ठीक नहीं होने पर उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां 29 दिसंबर की रात को उसकी मौत हो गई। किसान जत्थेबंदी के नेताओं ने बताया कि यह गरीब परिवार है। पुलिस ने महिला के बयान लिखे थे। वह जख्मी हालत में मोगा जिले की सीमा में मिली थी जबकि उसकी मौत फिरोजपुर में हुई है। उसकी मौत के बाद मल्लांवाला पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। पुलिस कह रही थी कि यह मामला मोगा में दर्ज होगा जबकि मोगा पुलिस का कहना है कि वह जख्मी थी, उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था, उसकी मौत फिरोजपुर में हुई है। मामला थाना मल्लांवाला में दर्ज होगा। नेताओं का कहना है कि महिला थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव में रहती थी। उक्त मामला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया गया तब जाकर थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests two more

Hoshiarpur/August 4/Daljeet Ajnoha : The Punjab Vigilance Bureau has arrested accused Aruna Chhabra, former principal of K.D. College of Nursing Mahilpur, Hoshiarpur district from his residence at village Khudda Jassu, Chandigarh and accused Dr....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी, किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों...
Translate »
error: Content is protected !!