माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने निभाया सामाजिक दायित्व, अर्की गौशाला को भेंट की एक गाड़ी तूड़ी

by

योगेश चौहान : अर्की : उपमंडल अर्की की माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने अध्यक्ष बाला शर्मा के नेतृत्व में अर्की गौशाला को एक गाड़ी तूड़ी भेंट की। इस अवसर पर मंडली की सदस्यों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा सभी लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस कार्य में सहयोग देना चाहिए।
अर्की गौशाला प्रबंधन समिति ने मंडली एवं अध्यक्ष बाला शर्मा सहित सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि सामाजिक सहयोग से गौशाला के संचालन में सहायता मिलती है तथा गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था करने में सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने अन्य दानी सज्जनों और सामाजिक संगठनों से भी गौसेवा के लिए आगे आने की अपील की।
इस दौरान हिंदू जागृति मंच अर्की के सदस्य विजय भारद्वाज, धर्मेंद्र ठाकुर तथा समाजसेवी अमरीश कश्यप भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहीद नायक दिलवर खान को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास : देश पहले, धर्म-जाति बाद में – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित “शहीद सम्मान समारोह” में भाग लेकर अमर बलिदानी शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) की स्मृतियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिलक्यारा सुरंग – मौत को बहुत करीब से देखा : प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा, शुरुआती 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर रहे जीवित

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात सुरक्षित बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक अनिल बेदिया ने बताया कि हादसे के बाद उन लोगों ने अपनी प्यास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिन झूठी गारंटियों कांग्रेस को हिमाचल में जिताया, उसने ही हरियाणा में हराया – जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहा हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

राज्यसभा से लेकर लोकसभा के चुनावों  ने देख लिया है कि किसका गणित कितना मजबूत है मुख्यमंत्री की गणित और प्रशासन पर पकड़ दोनों कमजोर एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार विषय पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!