मांगों की अनदेखी के विरोध में 21 जुलाई को बिजली कर्मी करेंगे पुतला फूंक प्रदर्शन

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन की वर्किंग कमेटी की बैठक सेक्टर-25 में यूनियन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में यूनियन के माननीय कैशियर दया राम के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की लंबित एवं जायज मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में बिजली कर्मचारी 21 जुलाई को पुतला फूंक प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले आयोजित किया जाएगा।

यूनियन नेतृत्व ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रशासन के गैर-गंभीर रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि वेतन भुगतान में देरी के लिए जिम्मेदार एजेंसियों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में इस बात पर भी चिंता व्यक्त की गई कि प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिए बनाए गए नियमों और कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है। यूनियन ने मांग उठाई कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ‘समान काम के लिए समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए, संशोधित डीसी रेट्स में रह गई त्रुटियों को तुरंत दूर किया जाए, पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट लागू किया जाए तथा विभाग में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए।

इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों को वर्दी एवं टूल किट उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

बैठक को कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार के अलावा यूनियन के प्रधान किशोरी लाल, वाइस प्रेसिडेंट अवतार सिंह, सुनील मलिक, सुखविंदर सिंह, अमृत पाल, हरप्रीत सिंह, अजीत सिंह और बलविंदर सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार

इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ था हादसा डीजीपी ने इंस्पैक्टर के घर पहुंचकर दी सांत्वना एएम नाथ। फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला परिसर में...
पंजाब

525 नशीली गोलियां, 17 नशे के इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दो अलग अलग मुकदमों में दो युवकों से सवा पांच नशे की गोलियां, 17 नशीले इंजेक्शन व बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मुकदमों के अनुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है।...
article-image
पंजाब

तेदुएं की जान जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर गई : खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर तेदुएं की जान गई। जिसे वाइल्ड लाइफ विभाग ने तेदुएं को अपने कब्जे ले ले लिया है और जमीन मालिक...
Translate »
error: Content is protected !!