मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम मनरेगा नेताओं ने बीडीपीओ को सौंपा मांगपत्र

by

गढ़शंकर : मनरेगा वर्कर्स यूनियन पंजाब के गढ़शंकर ब्लाक के प्रधान कमलजीत कौर की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर से मिलकर उन्हें अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपते हुए उनतक पहुंचाने की अपील की। इस मांगपत्र में कहा गया है मनरेगा योजना का बजट हर वर्ष कम किया जा रहा है और इस वर्ष इसमें जो 33 प्रतिशत की कमी की गई है उसे रद्द किया जाए, पिछले वर्ष के 90 हजार करोड़ रुपये के बजट में बढ़ोतरी कर इसे 1लाख 25 करोड़ रुपये किया जाए, मनरेगा योजना में 100 दिन काम की बजाय पूरा साल काम दिया जाए, वर्कर की दिहाड़ी 5 सौ रुपये की जाए, वर्कर का सेहत बीमा निशुल्क किया जाए, कार्य वाली जगह पर मेडिकल सहायता का प्रबंध, पीने वाले पानी का प्रबंध, कार्य करने के लिए औजारों का प्रबंध, कार्य कर रहे मेहटो को न बदला जाए, इनमें से गीआरएस भर्ती किये जायें व मेहटो को मोबाइल फोन भत्ता दिया जाए। बीडीपीओ मनजिंदर कौर ने मनरेगा नेताओं को आश्वासन दिया कि इस मांगपत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। इस प्रतिनिधि मंडल में भूपिंदर सिंह रावलपिंडी, हरजिंदर कौर देनोवाल, सावित्री रानी मोहनोवाल, राज कुमार सतनोर, अमरजीत सिंह सतनोर, रामजी दास चौहान, शिंगारा राम भजल, मास्टर बलवंत राम थाना, सुच्चा सिंह व सतीश कुमार भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए बढ़ी खबर : दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट मार्क्स को फाइनल मान सकते

नई दिल्ली : शिक्षा के क्षेत्र में एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह घोषणाएं...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस ने आप के 5 मंत्रियों, कई विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया : आप ने धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने पंजाब में धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर  केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आप नेताओं और समर्थकों ने सेक्टर-37 स्थित पंजाब...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘प्लास्टिक नहीं: पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा कदम’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!