मांगों के समर्थन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की 7 जुलाई को होगी विशाल कर्मचारी कन्वेंशन……. कन्वेंशन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रमों का होगा ऐलान

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जुलाई। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, यू.टी. एवं एम.सी. चंडीगढ़ के बैनर तले छह कर्मचारी फैडरेशनों के कन्वीनरों और कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेक्टर-18, चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के कन्वीनर सुरमुख सिंह ने की।

बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी छह फैडरेशनों के कन्वीनरों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में 7 जुलाई को एक विशाल कर्मचारी कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। इस कन्वेंशन में मोर्चा के आगामी आंदोलन और संघर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा का भी ऐलान किया जाएगा।

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यू.टी. प्रशासन और नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इनमें दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, जेम पोर्टल व्यवस्था के स्थान पर आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी एजेंसी के अधीन लाना, समान कार्य के लिए समान वेतन, रिक्त पदों को भरना, ठेका एवं आउटसोर्स व्यवस्था में सुधार, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगें प्रमुख हैं। इसके बावजूद अब तक इन मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

मोर्चा ने कहा कि 7 जुलाई की कन्वेंशन का उद्देश्य प्रशासन और शासन का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना तथा उन्हें कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के लिए चेताना है।

बैठक में गोपाल दत्त जोशी, रंजीत मिश्रा, सुरमुख सिंह, सुखबीर सिंह, बिपिन शेर सिंह, राजेन्द्र कटोच, हरकेश चंद, एम.एम. सुब्रमण्यम, नसीब सिंह, रंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, रविन्द्र बिंदु, हरपाल सिंह, संजय कुमार, राम सुंदर, चंद्र जसवाल, साहिल काहलों और शिव कुमार सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने सभी कर्मचारी संगठनों तथा संविदा, आउटसोर्स, डेलीवेज, वर्कचार्ज और नियमित कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए 7 जुलाई की कर्मचारी कन्वेंशन में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी एकजुटता का परिचय दें।

बैठक में फैडरेशन ऑफ यू.टी. एवं एम.सी. चंडीगढ़, यू.टी. सबऑर्डिनेट फैडरेशन, ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ यू.टी. एवं एम.सी., यू.टी. एस.एस. फैडरेशन, ज्वाइंट इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन तथा ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत सहित विभिन्न कर्मचारी फैडरेशन शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पोलिंग स्टेशनों के लिए 205 पार्टियां रवाना :  डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने चुनाव स्टाफ को पूरी तनदेही से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश

   चब्बेवाल के वोटरों के लिए औद्योगिक इकाइयों की ओर से पेड छुट्टी की घोषणा होशियारपुर :  विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल उप चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

63.53 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला में पांच गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन अंतर राज्य तस्करों सहित पांच आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में तूफान ने मचाई तबाही, ट्रक पर गिरा बरगद का पेड़; चालक समेत दो की मौत

नगरोटा बगवां :   हिमाचल  के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के तहत आती खाबा पंचायत में बीते रविवार की रात आए तूफान से बरगद का पेड़ ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक में बैठे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में ज़िला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित, ज़िला के 08 शिक्षा खण्डों की 07 टीमों ने भाग लिया : जीवन में संघर्ष से घबराएं नहीं युवा- संजय अवस्थी

सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने युवाओं से आग्रह किया कि जीवन में कभी भी संघर्ष से घबराएं नहीं। संजय...
Translate »
error: Content is protected !!