माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ा तीन दिनों में 25 लाख 98 हजार चढ़ावा

by

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। गर्मियों के मौसम में श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा होती है, जबकि सर्दियों में श्रद्धालुओं की तादाद कम हो जाती है। परंतु इन दिनों चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही ठीक-ठाक बनी हुई है। वहीं, मंगलवार को भी 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा अर्चना की। लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि 3 दिनों में 25 लाख 98 हजार 191 रुपए श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए। जिसमें शनिवार को 8 लाख 80 हजार 296, रविवार को 10 लाख 39 हजार 930 तथा सोमवार को 6 लाख 77 हजार 965 रुपए श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे के मंदिर न्यास को प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। स्थानीय लोगों की माने तो मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही के कारण दुकानदारों का कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में स्थानीय लोग विनोद कुमार, विक्रांत सूद, रामपाल, निरंजन कालिया के साथ अन्य दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मंदिर रोड पर भीड़ वाले दिनों में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। गौरतलब है कि चिंतपूर्णी में जब से फर्जी सफाई कर्मचारी तथा कबाड़ का काम करने वालों को भगाया गया है। तब से यहां पर जेब कटने, पर्स चोरी की घटनाओं में कमी हुई है। श्रद्धालुओं से छीना झपटी भी पूरी तरह समाप्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। वहीं, दूसरी ओर चिंतपूर्णी में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु दिल खोलकर मंदिर में चढ़ावा चढ़ा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 छात्र निष्कासित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने हिंसा में शामिल होने के कारण किया निष्कासित

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को विश्वविद्यालय से 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इन छात्रों को सोमवार की हिंसा में शामिल होने के कारण निष्कासित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन...
article-image
पंजाब

डॉ. एन.एस. हरडीकर की 51वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अवैध खनन के विरोध में निकाली तिरंगा रैली

गढ़शंकर। कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. एन.एस. हरडीकर की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस सेवा दल के प्रादेशिक सचिव एवं हलका...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल व भीण के बिजली घरों से चलती बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर : 132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते दोनों सर्कटों की लाइनों की जरूरी मुरम्मत कारण 7 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक 66...
article-image
पंजाब

CM ANNOUNCES TO FILL ALL

PRESIDES OVER STATE LEVEL FUNCTION TO MARK TEACHER’S DAY,  77 TEACHERS FELICITATED FOR OUTSTANDING SERVICES Hoshiarpur/September 5/Daljeet Ajnoha :   In order to further promote Punjabi language in the state, the Punjab Chief Minister Bhagwant...
Translate »
error: Content is protected !!