माता चिंतपूर्णी मेला: लंगर के दौरान नहीं होगा डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग,  डिप्टी कमिश्नर ने लंगर कमेटियों के साथ बैठक के दौरान लिया निर्णय

by

श्रद्धाुलु भार ढोने वाले वाहनों का न करें प्रयोग ,  मेले को सफल बनाने के लिए लंगर कमेटियों व संगठनों को जिला प्रशासन के सहयोग का किया आह्वान  , डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाने का दिया भरोसा
होशियारपुर, 21 जुलाई:
17 से 25 अगस्त तक चलने वाले माता चिंतपूर्णी मेले में इस बार लंगर के दौरान डी.जे. व सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यह फैसला आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने विभिन्न लंगर कमेटियों के साथ बैठक के दौरान लिया। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने के दौरान सफाई व्यवस्था बरकरार रखनी भी यकीनी बनाई जाए, ताकि वातावरण दूषित न हो सके। उन्होंने कहा कि मेले को सुचारु रुप से चलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान लंगर कमेटियों से अपील करते हुए कहा कि निर्विघ्न यातायात के लिए लंगर कमेटियों की ओर से सडक़ पर आकर लंगर न वितरित किया जाए व निर्धारित स्थान पर ही लंगर लगाए जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है, इस लिए लंगर कमेटियों की ओर से यह रजिस्ट्रेशन एस.डी.एम. कार्यालय होशियारपुर से करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय आदि का प्रबंध करने के अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने लंगर कमेटियों को सफाई व्यवस्था बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार व पंजाब सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन किया गया है, इस लिए लंगर के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए।
कोमल मित्तल ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे भार ढोने वाले वाहनों को न प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के वाहनों से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि लंगर कमेटियों व श्रद्धालुओं के सहयोग से मेले को सुचारु रुप से चलाने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज के अलावा भारतीय सनातन धर्म महावीर दल, मईया जी असीं नौकर तेरे, चिंतपूर्णी सेवा दल बाल कृष्ण रोड, चिंतपूर्णी सेवा कमेटी बाल कृष्ण रोड, जय मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी, माता चिंतपूर्णी सेवा सोसायटी वैष्णो धाम, सफाई कमेटी, स्वच्छता का लंगर सेवा सोसायटी के प्रतिनिधि व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पहुँचे पंकज को चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के नजदीक गिरफ्तार कर चंडीगढ़ के सैक्टर 3 के पुलिस सटेशन ले जाया गया और छोड़ा

गढ़शंकर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट आज कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने पहुँचे, तो चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पंकज कृपाल एडवोकेट को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस : राज्यपाल ने की शिमला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ । शिमला 15 अप्रैल – प्रदेश में 77वां हिमाचल दिवस आज हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय हिमाचल...
article-image
पंजाब

बुजुर्ग महिला की मौत तीन घायल : कार व बस के बीच टक्कर होने से

सैला खुर्द – गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर टूटोमाजारा गांव के पास पनबस व कार की आमने सामने टक्कर होने से कार सवार बुजर्ग महिला की मौत हो गई हो गई जबकि तीन घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!