माता चिंतपूर्णी मेले दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: जिलाधीश संदीप हंस

by

पुख्ता प्रबंधों के लिए जिलाधीश ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हिन्दू संगठनों से की सहयोग की अपील

होशियारपुर। जिलाधीश संदीप हंस ने कहा कि 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी तथा बेहतर सहूलतों के लिए पुख्ता प्रबंधों के अलावा कंट्रोल रुम भी स्थापित किया जाएगा। वह आज जिला प्रबंधकी कम्पलैक्स में मेले को सुचारु ढंग से पूर्ण करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस अवसर पर एडीसी (शहीर विकास) संदीप कुमार तथा एडीसी (विकास) दरबारा सिंह भी मौजूद थे।

जिलाधीश ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान निर्विघ्न यातायात के लिए सुचारु ढंग से ट्रैफिक व्यवस्था के प्रबंध किए जाएंगे, इसके लिए जिला पुलिस द्वारा पूरी गंभीरता से आगामी इंतजाम यकीनी बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए उचित स्थानों का चुनाव किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की समस्या पेश न आए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सहूलत के लिए मोबाइल शौचालय आदि का प्रबंध करने के अलावा स्वास्थ्य सहूलतें भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने सिविल सर्जन को हिदायत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सहूलतों संबंधी भी आगामी प्रबंध किए जाएं तथा इमरजैंसी के हालातों से निपटने के लिए एम्बुलैंसों का भी उचित प्रबंध किया जाए।

जिलाधीश ने हिन्दू संगठनों तथा लंगर कमेटियों को सहयोग की अपील करते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले दौरान बेहतर सुविधाओं के लिए सभी की भागीदारी जरुरी है। उन्होंने कहा कि हिन्दू संगठनों के साथ 11 जुलाई को सुबह साढे 9 बजे बैठक की जाएगी ताकि माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक पूर्ण करवाया जा सके। उन्होंने लंगर कमेटियों को सफाई व्यवस्था बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि भारत एवं पंजाब सरकार की तरफ से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसलिए लंगर दौरान इनका प्रयोग न किया जाए। इसके अलावा लंगर उपरांत सफाई यीकीनी बनाई जाए ताकि वातावरण दूषित न हो सके।

बैठक दौरान पॉवरकॉम अधिकारियों द्वारा अस्थायी बिजली कुनैक्शन संबंधी मामला ध्यान में लाए जाने पर जिलाधीश ने कहा कि लंगर कमेटियों द्वारा अस्थायी कुनैक्शन प्राप्त करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि लंगर कमेटियों को लंगर लगाने संबंधी एसडीएम होशियारपुर कार्यालय से मंजूरी लेना जरुरी है तथा यह मंजूरी ऑन लाइन भी प्राप्त की जा सकती है। अलग-अलग हिन्दू संगठनों द्वरा लंगर दौरान डीजे पर अश्लील गीत चलाए जाने व उन पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी दिए गए मांग पत्र पर जिलाधीश ने कहा कि डीजे पर अश्लील गीत चलाने का मामला ध्यान में आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम होशियारपुर शिवराज सिंह बल्ल, एसडीएम मुकेरियां कंवलजीत सिंह,कार्यकारी सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक गोपाल सिंह, डीएसपी (एच) नवनीत कौर गिल तथा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्थानीय स्त्तर में धरनों लगाने की जगह दिल्ली बार्डरों को कूच करें : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कशमीर सिंह भज्जल की अध्यक्षता में हुई। कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व हरभजन अटवाल...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। आप के द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर लगभग पच्चीस वर्षों से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55.51 करोड़ जारीः मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो कर देंगे सड़के जाम : निमिषा मेहता

गढ़शंकर।  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।...
Translate »
error: Content is protected !!