माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

by
रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना) । उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार देर सायं माता श्री चिंतपूर्णी में आयोजित श्रावण अष्टमी मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और आयोजन की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए पुख्ता प्रबंधों का जायजा लिया।
May be an image of 4 people, temple and text
उपायुक्त ने मेला परिसर के सभी प्रमुख स्थलों, प्रवेश मार्ग, दर्शन पंक्ति, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्रद्धा और भक्ति के साथ मेले में शामिल हो सकें। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे मेलावधि में लगातार निगरानी रखें और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
May be an image of 2 people, beard and people smiling
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा-अर्चना
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना भी की तथा जिला वासियों की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार और पुलिस प्रशासन सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई में विश्व क्षय रोग दिवस पर लगाया जागरूक कैम्प : डॉक्टरों ने हिम गौरव के वच्चों व स्टाफ को क्षय रोग जैसी घातक बीमारी से वचने के उपाय ,ईलाज व शुरूआती लक्षणों के बारे में किया जागरूक

ऊना :भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में गत दिवस राष्ट्रीय क्षय रोग अन्मूलन कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खण्ड वस्देहड़ा द्वारा विश्व क्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज के सुधार व विकास के लिए शिक्षा एक सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया

चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के वार्षिक समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे मेधावी एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक चलने वाले आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर सहोड़ां व वनगढ़ में लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से सड़कों का होगा सुधारीकरण: सत्ती

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां व वनगढ़ के फत्तेवाल क्षेत्र में लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से सम्पर्क सड़कों के सुधारीकरण के कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!