मानवता की तंदरुस्ती व सेवा के लिए एक नर्स का बड़ा योगदान होता – बीबी सुशील कौर

by

गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
गढ़शंकर: गुरू नानक मिशन चैरीटेबल अस्पताल कुकड़मजारा में ट्रस्ट के अध्यक्ष बीबी सुशील कौर के नेतृत्व में अस्पताल में मैडीकल सुपरडैंट डा. सोहन सिंह की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम करवाया गया जिसमें अस्पताल के समूह स्टाफ व ट्रस्ट के सदस्यों ने शिरकत करते नर्सिंग के क्षेत्र में सेवाएं निभा रही समूह मेल व फीमेल नर्सों को आज के दिवस की बधाई दी। इस मौके अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को बधाई देते गुरू नानक मिशन इंटरनैशनल चैरीटेबल ट्रस्ट नवांग्रा-कुलपुर की मुख्य सेवादार बीबी सुशील कौर ने बधाई देते कहा कि मानवता की तंदरुस्ती व सेवा में एक नर्स स्टाफ का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि नर्स की बदौलत ही किसी भी बीमारी से पीडि़त व्यक्ति की अस्पताल में की जाती देख रेख के चलते रिकवरी होती है जिसके लिए सदैव नर्सिंग स्टाफ का धन्यवादी होना चाहिए। इस मौके अस्पताल के मैडीकल सुपरडैंट डा. सोहन सिंह महिताबपुरी ने एकत्रित स्टाफ को नर्सिंग दिवस की बधाई देते बताया कि आज से करीब 160 वर्ष पूर्व 34 वर्षीय फलोरिंस नाइटेंगल जिम ने नर्सिंग की शुरूआत की थी। इस मौके नर्सिंग स्टाफ ने भी विचार पेश किए। अस्पताल के मुख्य प्रबंधक स. रघवीर सिंह ने जहां नर्सिंग सेवा से जुड़ी नर्सों को बधाई दी वहीं बाबा बुद्ध सिंह जी ढाहां द्वारा स्थापित ग्रामीण इलाके में गुरू नानक मिशन इंटरनैशनल चैरीटेबल अस्पताल बुध सिंह नगर कुकड़मजारा में दी जा रही उच्च स्तरीय ससती सेहत सेवाओं पर प्रकाश डालते बताया कि अस्पताल में मैडीसन के हर प्रकार के मरीज, गाइनी, दांतों व आंखों के विभाग के अलावा किडनी रोगों से पीडि़त मरीजों का ईलाज बहुत ही कम खर्च में होता है और अब अस्पताल को आयुषमान भारत सेहत बीमा योजना की मंजूरी मिलने से जिन व्यक्तियों के पास यह आयुषमान कार्ड हैं उनकी ईलाज भी इस अस्पताल में हो रहा है। इस अवसर पर अन्य के अलावा डा. रवनीत कौर, डा. गुरिंदर सिंह, डा. सत्याप्रकाश, गुरप्रीत सिंह लेखाकार, अंजू सहितअस्पताल का समूचा स्टाफ हाजिर था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल तक के छात्र चुनाव लड़ सकते : पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे संबंधित कालेजों में स्टूडेंट संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को

चंडीगढ़, 11 अक्तूबर : पंजाब यूनिवर्सिटी तथा इस वर्ष संबंधित कालेजों में विद्यार्थी संगठनों के चुनाव 18 अक्तूबर को होंगे। सोमवार को विद्यार्थी संगठन चुनावों को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन से अंतिम मंजूरी मिल गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी से सबंधित पंच की गोली मारकर हत्या : परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर दिया धरना – सरपंच सहित 7 लोगों पर पर मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने ली जिम्मेदारी धर्मकोट :  मोगा जिले के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या...
article-image
पंजाब

1 जून को निर्मल कुटिया छम्भवाली पडवा में भव्य गुरमित समागम होगा : संत गुरचरण सिंह पडवा

भव्य गुरुमित समागम शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी दिवस को समर्पित होगाहोशियारपुर/फगवाड़ा /दलजीत अजनोहा : 1 जून को निर्मल कुटिया छम्भवाली पांडवा में विशाल गुरमित समागम समूह संगत के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक डॉक्टर : 30 लाख कमाई और इनकम 14 सालों में 4.2 करोड़ के बजाय 20 करोड़ रुपये मिली : एसीबी ने डॉक्टर से बैंक से डिटेल मांगी

 झुंझुनूं  : राजस्थान के झुंझुनूं में एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले पर बड़ी कार्रवाई की। एमएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑफिसर डॉ. रंजन लांबा के पास आय से अधिक संपत्ति के मामले...
Translate »
error: Content is protected !!