गढ़शंकर। जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से 1 दिसंबर को होटल पिंक रोज गढ़शंकर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर समाजसेवी प्रिंसिपल डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
बैठक में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर से कामरेड दर्शन सिंह मट्टू और सुभाष मट्टू, कुलविंदर संघा, भूपिंदर राणा, डॉ. बीआर अंबेडकर सभा गढ़शंकर से रॉकी मोइला, डॉ. लखविंदर कुमार बिलड़ो, दूधाधारी समाज सेवा समिति से डॉ. बिट्टू विज तथा जीवन जागृति मंच की ओर से हरिलाल नफरी, हरदेव राय, पवन कुमार गोयल, विजयलाल, बलवंत सिंह, हंस राज और विकास चंदेल उपस्थित रहे।
रक्तदान कर मानवता की सेवा में दें योगदान
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी को भी पड़ सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
मंच और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी नियमित रक्तदाताओं, युवाओं तथा मानवता से प्रेम करने वाले लोगों से 1 दिसंबर को आयोजित शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
फोटो कैप्शन : रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित जीवन जागृति मंच एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि।
