मानव जन्म मानवता के काम आना चाहिए – संजीव अरोड़ा

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर निवासी शंकर दास को रौशनी प्रदान करने उपरांत उनकी पट्टी खोलने हेतू समारोह का आयोजन बाली हस्पताल, माडल टाउन में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सुखवन्त सिंह सरपंच गावं मंडियाला व उनकी धर्म पत्नी जतिंदर कौर उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ आये हुए मेहमानों का स्वागत करके व मुख्यातिथि को प्रधान संजीव अरोड़ा, जे.बी.वहल व डा. जमील बाली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुखवन्त सिंह ने शंकर दास को रौशनी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि कॉर्निया ब्लाइंडनेस से पीडि़तों की जो सेवा रोटरी आई बैंक कर रहा है उसका कोई मोल नहीं है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे भी नेत्रदान प्रणपत्र भरने के लिए आगे आयें ताकि जो लोग अंधेरी जि़ंदगी जी रह हैं वे भी इस सुंदर संसार को देख सकें। उन्होने इस नेक कार्य में अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का की आश्वासन दिया। इस मौके पर कैम्प से प्रभावित हो कर विकास सूद, उनकी धर्म पत्नी शिवानी सूद व राज कुमार मलिक ने भी नेत्रदान प्रण पत्र भरे।
इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा व जे.बी.वहल ने सोसायटी के कार्यों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सोसायटी का प्रत्येक सदस्य परमात्मा द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को बाखूबी निभा रहा है। क्योंकि मानव जन्म मानवता के काम आये इससे बड़ा कोई और कार्य हो नहीं सकता। श्री अरोड़ा ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा दान की आंखों से दो व्यक्तियों की अंधेरी जि़ंदगी को रौशनी मिलती है और अब तक 4100 से अधिक लोगों को सोसायटी द्वारा निशुल्क रौशनी प्रदान की जा चुकी है व 24 शरीर मरणोपरांत विभिन्न मैडिकल कॉलेजों को अनुंसंधान के लिए भेजे जा चुके हैं।
डा. जमील बाली ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार कन्यादान के उपरांत माना जाने वाला दान महादान नेत्रदान है। आओ इस यज्ञ में आहुति डाल कर पुन्य के भागी बने और अपना जीवन सार्थक करें। अन्त में मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया तथा नेत्रदान प्रण पत्र भरने वालों को भी प्रमाण पत्र दिये गए। मंच संचालन की भूमिका सोसायटी के सचिव प्रिं. डी.के. शर्मा ने बाखूबी निभाई। इस अवसर पर विजय अरोड़ा, अरुण जैन, जसवीर कंवर, रमिंदर सिंह, जगदीश अग्रवाल, टिंकु नरुला, अमित नागपाल, दविंदर अरोड़ा, अजय चावला, दर्शन चौधरी, उमेश राणा, अनीता राणा, मीना वहल, रेणू कंवर, गौरव खट्टर, वरिंदरजीत सिंह, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. हरीश चन्द्र, जतिन अरोड़ा, कुलवंत सिंह, राजेन्द्र मोदगिल, प्रवीण खुराना व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आप के सांसद कंग ने लोक सभा में कर डाला अजीब दावा : 1936 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलेगी और देश के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे

नई दिल्ली : पंजाब के आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में खेलों से संबंधित मुद्दे उठाए। उन्होंने खेलों की दुनिया में क्या-क्या...
article-image
पंजाब

जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित : बसपा हाईकमान ने लगातार चौथी बार एडवोकेट बलविंदर कुमार में जताया विश्वास

जालंधर : बहुजन समाज पार्टी ने जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित किया है। एडवोकेट बलविंदर कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।  बीते संसदीय चुनाव में दो लाख से ज्यादा वोट बटोर कर प्रमुख राजनीतिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
पंजाब

Dozens of Youth Join BSP,

Hoshiarpur/May 10/Daljeet Ajnoha :;Dozens of youths embraced the Bahujan Samaj Party (BSP) banner, expressing satisfaction with the policies of the Punjab Bachao campaign. A special BSP meeting was held in Bhagatpur village, Chabbewal assembly...
Translate »
error: Content is protected !!