मानसून की तैयारियों पर एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने बैठक में अधिकारियों को आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

by

ऊना: आगामी मानसून के दौरान अत्याधिक वर्षा तथा अन्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक में एसडीएम ने कहा कि इस महीने के अंत तक मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना है और ऐसे में विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अनिवार्य मशीनरी का निरीक्षण करने और दुरूस्त करने के अलावा फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को नदी नालों की सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए, ताकि बरसात के समय पर नदी-नालों में जल ठहराव की समस्या का सामना न करना पडे। उन्होंने आईपीएच विभाग को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल योजनाओं के रख-रखाव व क्लोरीनेशन करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने सभी विभागों को अधीनस्थ अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए कमेटी का गठन कर और दूरभाष नंबर सूची तैयार कर एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने शहरी निकायों तथा विकास खंड अधिकारी ऊना को पंचायत स्तर पर लोगों को बरसात के दौरान सचेत रहने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश देते हए कहा कि स्वां नदी के किनारे रहने वाले लोगों को हटाया जाए और बरसात के दिनों में स्वां नदी के किनारे न जाने दिया जाए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक पशु पालन सुरेश धीमान, एसएचओ सरबजीत सिंह, रेंज फोरेस्ट ऑफिसर संजीव कुमार, एसएमएस एसएस चंदेल, बीएमओ बसदेहड़ा बीके धीमान, नायब तहसीलदार मैहतपुर-बसदेहड़ा राजन शर्मा, संजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर वर्षा चौधरी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान परशुराम की जन्मस्थली ‘रकासन’ को भव्य तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा: गजेन्द्र शेखावत

रकासन’ के लिए डॉ. सुभाष शर्मा के प्रयास रंग लाएः अश्वनी शर्मा ‘रकासन’ को लेकर लोकसभा चुनाव में किया वादा पूरा हुआ : डा. सुभाष शर्मा नवांशहर – नवांशहर विधानसभा क्षेत्र में स्थित भगवान...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

आँखों के सामने हुआ हादसा, घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठा इमरजेंसी वार्ड पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नेता सिर्फ कुर्सियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि ज़मीन पर उतरकर इंसानियत की मिसाल भी बनते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख के गहने चुराए – आए थे कबाड़ी के भेष में : 4 युवकों सहित खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

रोहित जसवाल।  मंडी :    मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे : मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं… कहा- केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’

नई दिल्ली, 17 जनवरी :  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देर रात इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मिलने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का...
Translate »
error: Content is protected !!