मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था पर रखें पैनी नजर – जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र-2025 के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दृष्टि से पैनी नजर रखे ताकि इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
यह बात जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ बचत भवन में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितम्बर, 2025 तक चलेगा। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारी आपस में समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मानसून सत्र का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके।
May be an image of 10 people, dais and text that says "보는 सत्यमेव जयते जिला जिलाशामरशिमला सत्यमेवजयते प्रशासशिम प्रशासन शिमला"
जिला प्रशासन ने 05 सेक्टर में बांटा विधानसभा क्षेत्र
जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि मानसून सत्र के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा और इसके आसपास के क्षेत्र को 05 सेक्टर में बांटा है और प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सेक्टरों में विधानसभा काम्प्लेक्स के साथ विधानसभा चौक, सिसील होटल के समीप अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान, विधानसभा बाइफेरकेशन कार्ट रोड केनेडी चौक से चौड़ा मैदान, कार्ट रोड तथा सीटीओ शामिल है।
May be an image of 13 people and text
व्यापक सुरक्षा योजना तैयार – एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की जा चुकी है और सम्बंधित सभी पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग भी की जा चुकी है ताकि किसी भी व्यक्ति द्वारा इस दौरान कानून एवं व्यवस्था का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा हर पहलू पर पैनी नजर रखी जाएगी। वही सीआईडी के साथ भी आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में यह रहे उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का मतलब ठेकेदार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं : जयराम ठाकुर

पेखुबेला पार्ट 02 की कोशिश में सरकार, सहयोग ने करने पर अधिकारी को सबक सिखाते ठेकेदार बिना नैतिकता और राजनीतिक सुचिता के काम कर प्रदेश के हितों को दांव पर रख रहे हैं मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को मिली 3300 कोविड वैक्सीन, टीकाकरण अभियान आज से शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा गगरेट अस्पताल में दी जाएगी वैक्सीन

ऊना, 15 जनवरी: कोविड महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान शनिवार से जिला ऊना में शुरू हो जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 5369 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा...
हिमाचल प्रदेश

कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

ऊना, 16 सितम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा डलहौजी में माथा टेका

एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) : नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी आज चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बैसाखी के...
Translate »
error: Content is protected !!