सीएम मान ने हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद में पंजाब के खिलाफ पक्षपातपूर्ण नजरिये का मुद्दा उठाया

by
चंडीगढ़, 24 मई  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को हरियाणा के साथ जल बंटवारे के विवाद का मुद्दा उठाया और सीमावर्ती राज्य के खिलाफ भेदभाव की बात कही।
उन्होंने दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में पंजाब के साथ केंद्र के व्यवहार को ”पक्षपातपूर्ण” और ”अनुचित तथा अवांछनीय” बताया।
उन्होंने भाखड़ा नांगल बांध पर सीआईएसएफ की तैनाती को लेकर केंद्र की निंदा की।
पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर टकराव चल रहा है, क्योंकि आप सरकार ने भाखड़ा बांध से पानी साझा करने से इनकार कर दिया है। पंजाब सरकार का कहना है कि पड़ोसी राज्य पहले ही अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर चुका है।  एक बयान के अनुसार मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है।
उन्होंने इस गंभीर स्थिति को कम करने के लिए सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर की जगह यमुना सतलुज लिंक (वाईएसएल) नहर के निर्माण का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि रावी, ब्यास और सतलुज नदियों में पहले ही कम पानी है।
उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि पंजाब और हरियाणा के बीच नदी के पानी का बंटवारा करते समय यमुना पर विचार नहीं किया गया, जबकि रावी और ब्यास के पानी पर विचार किया गया। मान ने केंद्र द्वारा गठित सिंचाई आयोग की 1972 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसमें कहा गया है कि पंजाब यमुना नदी घाटी में आता है, और इसलिए, यदि हरियाणा का रावी और ब्यास नदियों के पानी पर दावा है, तो पंजाब का भी यमुना के पानी पर समान अधिकार होना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा आईफोन उसके असली मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की

गढ़शंकर, 8 जुलाई  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा समस्त श्रद्धालुओं व सेवादारों के सहयोग से जहां 30 जून से लगातार 13वां विशाल भंडारा चल रहा है तथा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत के पहले मूक बधिर आश्रम में राष्ट्रीय स्तर का महा आयोजन आज : खन्ना 

 लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी देशभर से आने वाले करीब 100 मूक बधिर लोगों का करेगी स्वागत होशियारपुर 1  दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व लाला सूंदर दास कपूर चेरिटेबल सोसाइटी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पक्षियों की आवाजाही के खतरे को लेकर बैठक हुई : चेयरमैन सांसद मनीष तिवारी और को-चेयरमैन सांसद मलविंदर सिंह कंग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़, 1 नवंबर : चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन एवं चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और को-चेयरमैन एवं श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग की अध्यक्षता में हवाई अड्डे से...
article-image
पंजाब

अंबेडकर साहब की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी गिरफ्तार पर बसपा धरना खत्म….. प्रशासन बसपा के संघर्ष के आगे झुका : करीमपुरी

गढ़शंकर, 18 अप्रैल: अंबेडकर साहब की प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ बसपा द्वारा लगाया धरना दोषी के गिरफ्तार होने पर खत्म हो गया। इस मौके बसपा के प्रांतीय अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!