मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का किया दावा

by

ई दिल्‍ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया है. राज्‍य सरकार का कहना है कि पंजाब शहरी योजना और विकास प्राधिकरण (पीयूडीए) और अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों ने 16 सितंबर 2024 को संपन्न हुई विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी सबकुछ बेहद पारदर्शी तरीके से किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-नीलामी के नतीजों ने राज्य सरकार की इंवेस्‍टर फ्रेंडली नीतियों पर मुहर लगा दी है.

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 सितंबर को शुरू हुई इस ई-नीलामी में ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड, आवासीय भूखंड, एससीओ, बूथ, दुकानें, एससीएफ और अन्य प्रकार की संपत्तियां शामिल थीं. इस बड़ी सफलता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आवास और शहरी विकास विभाग के तहत काम करने वाले विकास प्राधिकरणों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपने सपनों की संपत्ति हासिल करने का मौका दिया है. भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी को आम जनता से अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है. खासकर उन लोगों से जो आवासीय प्लॉट के मालिक बनना चाहते थे या वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शुरू करने की योजना बना रहे थे.

162 संपत्तियों की बोली :  सीएम ने सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पेशेवर और जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित किया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से चले. मुख्यमंत्री ने बताया कि पीयूडीए को 162 ओयूवीजीएल संपत्तियों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. गमाडा ने सेक्टर 62 के दो वाणिज्यिक हिस्सों की सफलतापूर्वक नीलामी की, जिनमें से एक ईको सिटी-1 और दूसरा एयरोसिटी में स्थित है.

25 परसेंट भुगतान पर मिलेगा कब्‍जा :  इसके अलावा, तीन ग्रुप हाउसिंग साइट क्रमशः सेक्टर 66, ईकोसिटी-2 और मेडिसिटी में स्थित हैं. एसएएस नगर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित 16 एससीओ और 12 बूथ भी नीलाम किए गए. इसी तरह, GLADA ने 32 संपत्तियों की नीलामी की, BDA ने 23 संपत्तियों की नीलामी की, ADA और JDA को क्रमशः 34 और 22 संपत्तियों के लिए बोली लगाने वाले मिले और PDA ने 17 संपत्तियों की नीलामी की. भगवंत सिंह मान ने कहा कि सफल बोलीदाताओं को 10% भुगतान जमा करने पर साइटें आवंटित की जाएंगी और कुल बोली राशि का 25% भुगतान करने पर उन्हें कब्जा सौंप दिया जाएगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाभी कमल कौर हत्याकांड का मुख्य आरोपी UAE भागा… लुकआउट सर्कुलर जारी

चंडीगढ़ :  पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ की हत्या के मामले में कथित मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों घटना के कुछ घंटों बाद ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 चुनावी राज्यों में राजनितिक पार्टीयों की स्थिति और चुनावी तिथियां जानने के लिए पढ़ें : 03 दिसंबर को सभी 5 राज्यों के चुनावी रिजल्ट होगे घोषित

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने 5 राज्यों के तारीखों का ऐलान किया। मिजोरम 7 नवंबर को 1 फेज में...
article-image
पंजाब

पंजाब बॉर्डर बंद करने और गुजरात का खुला रहने का कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने उठाया मुद्दा

जालंधर  । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल में गणित मेले का आयोजन

गढ़शंकर। पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में लगाए जा रहे गणित मेलो के क्रम के तहत जिला शिक्षा अफसर के निर्देशों पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेनीवाल में गणित मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!