मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका , समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत : सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें

by

एएम नाथ। चम्बा: सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के सर्वोच्च न्यायालय के प्रयासों की कड़ी में 21 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मुकदमों का निपटारा आपसी सहमति संवाद और मध्यस्थता से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ ही इस विशेष अभियान का समापन होगा। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के अंतर्गत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं।
सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एकांश कपिल ने अधिवक्ताओं एवं सभी संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मामलों के समाधान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों को समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 के माध्यम से फॉर्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है जिसके दूरभाष नंबर 011-23115652 तथा 011-23116464 हैं। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से दूरभाष नंबर 011-23116465 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपए नकद बरामद

डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर सका चालक एएम नाथ। चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का दिया प्रसंशा पत्र

गढ़शंकर।  नई दिल्ली में  ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड 2026 के आयोजित समागम में बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का प्रसंशा पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत चालक ने सब्जी की दुकान पर चढ़ाया ट्रक, महिला की मौत, चार बच्चे घायल

पालमपुर के मनियाडा ठंडोल खेरा मार्ग पर हुआ भयानक हादसा एएम नाथ। पालमपुर जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के तहत आने वाले मनियाडा-ठंडोल- खैरा सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा सब्जी की दुकान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉरगेट कांगड़ा : मिशन रिपीट के लिए भाजपा की कांगड़ा जिले में सरगर्मियां जोरों पर

‘ धर्मशाला :  आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘मिशन रिपीट’ के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जिसको लेकर जेपी...
Translate »
error: Content is protected !!