मामा से किया मजाक तो मां ने जड़ दिया थप्पड़ : रात ट्रेन से नीचे आकर दी जान, डेड बॉडी देख परिवार के उड़ गए होश

by

धियाना। एक अत्यंत हैरान करने वाली घटना में एक किशोरी मात्र इस बात पर अपनी मां से नाराज होकर ट्रेन से कटकर मर गई कि मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। 17 वर्षीय किशोरी रिमझिम ईडब्ल्यूएस कालोनी की निवासी थी और वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके मामा शनिवार को घर पर आए थे। किशोरी रिमझिम मामा से मजाक करने लेगी जिससे उसकी मां मंजू बिफर गई और उसे दो थप्पड़ जड़ दिए।

                       मंजू ने उसे कहा कि भांजियां मामा से मजाक नहीं करती हैं, इसलिए उसने बेटी को संस्कार बताते हुए थप्पड़ मारे थे। थप्पड़ मारे जाने के बाद रिमझिम थोड़ी देर तक रोती रही और उसके बाद किसी को बिना बताए अचानक घर से निकल गई। शनिवार को देर रात तक उसके स्वजन रिमझिम को खोजते रहे पर उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को जब उन्होंने जीआरपी से पता किया तो उन्हें एक डेड बॉडी दिखाई गई। डेड बॉडी देखकर परिवार के होश उड़ गए। रिमझिम रेलवे ट्रैक नंबर दस पर शनिवार रात ट्रेन से कटकर जान दे चुकी थी। जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

ट्रेन से कटकर हो गई मौत :   रिमझिम के पिता रतिपाल ने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा और दो बेटियां, जिसमें से छोटी बेटी रिमझिम थी, जो इस दुनिया से चली गई। जीआरपी के प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।  अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर किशोरी ट्रेन की चपेट में किस तरह आई और मामला क्या था। जांच के बाद पोस्टमार्टम करवा शव को स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दलबीर सिंह एवं सुखबीर सिंह (नानक फ्लोर मिल्स) धरमपुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख का चेक किया भेंट

एएम नाथ। शिमला  :  शिमला में दलबीर सिंह एवं सुखबीर सिंह, एम/एस नानक फ्लोर मिल्स, धरमपुर, ज़िला सोलन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख रुपये का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालाग़ढ़ में 5.63 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार : पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

बीबीएन, 26 जून (तारा) : नालागढ़ के वार्ड 9 में स्थित गुफा वाले मंदिर के समीप बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों से पुलिस ने चिट्टा व नकदी बरामद की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगी खब्बी धार क्षेत्र उपायुक्त मुकेश रेपसवाल : पर्यटन सुविधाओं की समीक्षा के विषय में बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संबंध मेंउपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी पीओ परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बद्दी, 5 मार्च (तारा) : बद्दी के साथ लगती लेही पंचायत के गांव मखनू माजरा की बेटी मनप्रीत कौर ने आरआरबी की पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!