मामूली विवाद पर रोडवेज बस चालक की हत्या : कार चालक ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए , आरोपी गिरफ्तार

by

चंडीगढ़  : पंजाब में एक सनसनीखेज मामले में एक कार चालक ने लोहे की रॉड से हमला करके रोडवेज बस चालक की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामूली विवााद के बाद कार चालक ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने घायल बस चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 रोडवेज अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिस बस के चालक की हत्या की गई है वह जालंधर से चंडीगढ़ जा रही थी। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रास्ते में बस ड्राइवर और एक कार चालक के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक ने गुस्से में कार से लोहे की रॉड निकाली और बस ड्राइवर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद राहगीरों ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन ने टांडा में हुई घटना की जांच के लिए गठित की दो सदस्यीय कमेटी, सात दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

गौवंश की निर्मम हत्या निंदनीय व असहनीय: सचिन शर्मा डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी से मामले की जानकारी हासिल कर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश होशियारपुर 12 मार्च: पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस सरकार की सांसे भी अब रुकने लगी : जयराम ठाकुर

ऐसे हालात में कांग्रेस सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है जब हर ओर है निराशा का आलम  : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  भ्रष्टाचार की परतें उघड़ने लगी तो कांग्रेस...
article-image
पंजाब

पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल : दूलो

गढ़शंकर- पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शमशेर सिंह दूलो ने प्रैस से बात करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेग्नेंट है जेल में बंद मुस्कान……. प्रेमी या पति. बच्चे का पिता कौन?

मेंरठ  :  मेंरठ की जेल में बंद मुस्कान को लेकर एक बड़ी खबर है. यह तो नहीं पता कि उसके लिए खुश होने वाली खबर है दुखी होने की, लेकिन यह सही है कि...
Translate »
error: Content is protected !!