मारपीट करने के आरोप में 6 अज्ञात लोगों सहित 11 खिलाफ मामला दर्ज 

by

गढ़शंकर, 17 अप्रैल : गढ़शंकर पुलिस द्वारा मारपीट करने के आरोप में 6 अज्ञात लोगों सहित कुल 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अजय कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी महंदवाणी थाना गढ़शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को वह अपने भाई सुखदेव सिंह के साथ अड्डा बीनेवाल से गांव मेहंदवाणी को जा रहा था कि रास्ते में जसविंदर सिंह उर्फ शेखर पुत्र अशनी, अमर तथा जसप्रीत दोनों पुत्र हरविलास, साहिल पुत्र गुरुदेव  मेहंदवाणी, कमल पुत्र बलवीर निवासी टिब्बियां ने 5-6 अज्ञात लोगों के साथ उन्हें घेर कर बेसबॉल तथा राॅडों से हमला कर मारपीट की। अजय कुमार ने बताया कि जब उसके भाई सुखदेव ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से हथियारों समेत फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गरीबों के लिए चलाई जा रही केंद्रीय स्कीमों पर आम आदमी पार्टी की सरकार को डाका मारना मंहगा पड़ेगा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों लोग...
article-image
पंजाब

गांव में शादी नहीं कर सकेंगे लड़का-लड़की : मानसा पंचायत का फरमान

मानसा :  गांव जवाहरके में गांव की लड़की द्वारा गांव के लड़के या प्रवासी से विवाह करने पर रोक लगा दी गई है। यदि किसी ने प्रवासी से विवाह किया तो उसे गांव में...
article-image
पंजाब

तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ सिरसा सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार

सिरसा :   पुलिस पंजाब के तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपनी पहचान राजवीर सिंह...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट जज के PSO को मिली अग्रिम जमानत, फायरिंग की कोशिश का था आरोप

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक मामले में हाई कोर्ट के एक जज के निजी सुरक्षा अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है। उस पर आरोप है कि उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!