मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये लूटने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर – माहिलपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट करने, मोबाइल फोन व चार हजार छीनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। माहिलपुर पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार कुलविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह वासी पोसी ने बताया कि वह 7 जनवरी 2022 को साढ़े चार बजे घर का सामान लेने के लिए गया था जब वह चौक पर खड़ा था तो इस दौरान सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी पोसी ने आकर उसे धरती पर गिरा कर मार देने की नीयत से मारपीट करनी शुरू कर दी और उसके साथियों ने भी मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान इन लोगों ने उसका मोबाइल फोन व फोन के कवर के पीछे रखे चार हजार रुपये और जरूरी कागजात लेकर भाग गए। माहिलपुर पुलिस ने कुलविंदर सिंह के बयान पर सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह, मनवीर सिंह, बलजीत कौर, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, बलराज सिंह, हरजिंदर कौर, गुरजीत कौर, मनवीत व एक अज्ञात सहित दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएचओ और अधिकारी अपने दफ्तरों में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे मौजूद, लोगों की सुनेंगे समस्याएं – डीजीपी पंजाब गौरव यादव

चंडीगढ़। पंजाब के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारी अब रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने दफ्तरों में बैठेंगे। इस पहल...
article-image
पंजाब

कार से 10.4 किलो हेरोइन पंजाब पुलिस ने की बरामद : आरोपी आपने साथी संग भागने में सफल

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: राज्य में से नशे को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस की...
article-image
पंजाब

बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा स्कालरशिप वितरित

गढ़शंकर :14 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के कामर्स/इकनॉमिक्स विभाग के अधीन बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा विभाग के जरुरतमंद विद्यार्थियों को स्कालशिप प्रदान की गई। बिजनेस स्टूडेंट एसोसिएशन जो कि एक रजिस्टर्ड संस्था...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक और सैनिक स्कूल हमीरपुर के बड़सर के बणी में खुलेगा : अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का हमेशा ख्याल रखा है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण...
Translate »
error: Content is protected !!