लड़की ने पिटवाया पूरा परिवार : 3 महिलाओं समेत 7 घायल, 2 कार तोड़ी … गोली मारने की दी धमकी

by

लुधियाना :   लुधियाना में मनजीत नगर इलाके में देर रात मारपीट और गाड़ियां तोड़ने का मामला सामने आया है। एक घर पर 15 से 20 बदमाशों ने हमला कर दिया। सभी बदमाशों के पास धारदार हथियार और कुछ के पास पिस्टल थी। बदमाशों ने छत पर सो रहे लोगों पर अटैक किया और जमकर पूरे परिवार और मारपीट छुड़वाने आए लोगों को पीटा। हमले में 3 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हुए है। बदमाशों की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें वह गलियों में हथियारों के बल पर दौड़ते नजर आए।

   पीड़ित सुमिर सिंह ने बताया कि गली से एक रिया नाम की युवती रोजाना गुजरती है। वह हमारे बेटे को कई बार गालियां देती थी। उसे गालियां देने से रोका भी। इस मामले में आत्म पार्क चौकी में शिकायत भी दी हुई है। आज शाम पुलिस चौकी में फैसला होना था। लेकिन उस लड़की ने अपने प्रेमी को हमारे घर हमला करने भेज दिया। उस युवक के साथ 20 से अधिक लोग थे। घर का दरवाजा तोड़ कर बदमाश अंदर घुस गए।  बदमाशों ने मेरे बेटे विशाल, उसकी मां और हमारी भाभी,भतीजी और भतीजे को जमकर पीटा। इलाके के जो लोग झगड़ा छुड़वाने आए तो उन्होंने जमकर मारपीट की। रिया ने पहले भी हमारे बेटे के साथ मारपीट करवाई है।

गोली मारने की धमकी :   मकान मालिक दलजीत सिंह डिम्पी ने बताया कि करीब 15 से 20 लड़के हमारे घर की छत पर आए गए। मेरी पत्नी ने शोर मचाया। मैंने एक बदमाश की तलवार पकड़ ली। तभी एक बदमाश ने कहा कि यदि तलवार नहीं छोड़ता तो गोली मार दो। पूरे घर का फर्नीचर और दो कारें बदमाशों ने तोड़ गई। हमारे घर पर रह रहे विशाल नाम के लड़के को मारने के लिए ये बदमाश आए थे। हमला करने वाले युवकों को पहले कभी नहीं देखा। पुलिस को आज सुबह की शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Comrade Mattu and Tajinder Sodhi

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.15 : Former MP Chaudhary Balbir Singh and former MLA Principal Om Prakash Bagga dedicated their lives to fostering communal harmony, national unity, and secularism. Principal Om Prakash Bagga passed away on June...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में चोर गिरोह सरगर्म, ठेकेदार के स्टोर को निशाना बनाकर शटरिंग का समान चोरी

माहिलपुर – माहिलपुर शहर व आसपास के क्षेत्र में काफी समय से चोर गिरोह सक्रिय है, जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन वेबस नजर आ रहा है। क्षेत्र में दिन ब दिन घरों...
article-image
पंजाब

अमृतसर में पुलिसकर्मी की हत्या पंजाब के भयंकर हालातों का संकेत : खन्ना

जहाँ पुलिस ही सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा : खन्ना होशियारपुर 18 सितम्बर : पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने अमृतसर में पुलिसकर्मी हरजीत...
पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर मुहैया करवाया जाएगा रोजगार: गुरमेल सिंह

इच्छुक नौजवान 1 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो पहुंचे ट्रेनिंग लेने वाले नौजवानों को विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी वाशिंग किटें होशियारपुर, 25 फरवरी: जिला रोजगार सृजन,...
Translate »
error: Content is protected !!