मारपीट के मामले में वांछित दो गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 7 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 18 अगस्त को दर्ज हुए मारपीट करने के मामले में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को पनाम गांव में लड़ाई झगड़ा हो गया था और 20 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सुखजीत सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी घागोरोड़ावाली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने एक माह पहले हरजिंदर सिंह निवासी पनाम का पोल्ट्री फार्म किराए पर लिया था, उसने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने नौकर के साथ सो रहा था, तो दो युवक मनजिन्द्र सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी नंगला व हैप्पी पुत्र अमरीक सिंह निवासी घागोरोडा वाली गेट की दीवार फांदकर अंदर आ गए, जिनके हाथों में कृपाण थी, उन्होंने मुख्य गेट खोला दिया जिससे उनके साथ आए करीब एक दर्जन लोग अंदर आ गए, जिन्होंने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था और हाथों में कृपाण और लोहेकी राड पकड़े हुए थे। सुखजीत सिंह ने बताया था कि हरजिंदर कौर और हैप्पी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हम पर हमला किया, इस हमले में वे दोनों घायल हो गए. इन लोगों ने वहां खड़ी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले उक्त व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जिससे वह रंजिश रखता था। सुखजीत सिंह के बयान के अनुसार गढ़शंकर पुलिस ने हरजिंदर सिंह, हैप्पी और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 109, 191(3), 333, 324(4) के तहत मामला दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ का कहर जारी : सीएम भगवंत मान समेत सारे मंत्री- विधायक देंगे एक महीने की तनख़्वाह राहत फंड में

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार बारिश से हालात बेहाल हैं। सतलुज, ब्यास और रावी का पानी गांव-गांव में फैल गया है। पठानकोट से अमृतसर तक तबाही का मंजर है। खेत डूब गए, घर उजड़...
article-image
पंजाब , समाचार

भारी बारिश के के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों बम पानी घुस गया तो आधा दर्जन सड़के पानी मे वह गई : आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल खराब

गढ़शंकर : गढ़शंकर सब डीविजन में भारी बारिश के चलते सब डिविजन गढ़शंकर के दर्जनों गांव पानी में घुस गया तो अद्धा दर्जन सड़को को पानी साथ ही वहां कर ले गया।  आधा दर्जन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही...
article-image
पंजाब

धर्म प्रचार और SGPC का 1386 करोड़ का बजट पास : बागी गुट के सदस्यों ने किया वॉकआउट

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का वर्ष 2025-26 का 1386 करोड़ 47 लाख रुपये (13.86 अरब) का बजट बागी गुट के 15 से अधिक सदस्यों के वॉकआउट एवं धरने के बीच पास हो...
Translate »
error: Content is protected !!