‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ को घर-घर पहुंचाने वाली सत्कार सखियों का विधायक जिंपा ने किया सम्मान

by

होशियारपुर, 29 अगस्त : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी किए जाने के उपलक्ष्य में आज सिटी सेंटर, होशियारपुर में ‘सखियों का मान-सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक होशियारपुर ब्रम शंकर जिंपा ने सत्कार सखियों का सम्मान करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया।

विधायक जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर इस योजना के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी की गई, जिससे पंजाब की 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि सत्कार सखियों ने इस योजना को गांवों और शहरों में घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने महिलाओं को योजना के बारे में जागरूक करने, पात्र लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने तथा पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है। उनकी मेहनत के कारण बड़ी संख्या में माताओं और बेटियों को सरकार की इस पहल का लाभ मिल रहा है।

विधायक जिंपा ने कहा कि सत्कार सखियां केवल योजना को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी सत्कार सखियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर विधायक जिंपा ने सभी सत्कार सखियों को सम्मानित किया और उनके समर्पण एवं सेवाभाव के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इस मौके पर मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, ज़िला अध्यक्ष जसपाल सिंह चेची, चेयरमैन सहकारी बैंक विक्रम शर्मा के अलावा पार्षद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश का कर रही सर्वांगीण विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बजवाड़ा में 68 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, 20 लाख के विकास कार्य करवाए शुरु होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

 चोरी के मामले का भगौड़ा काबू

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने 2018 के चोरी के मामले में बांछित एक भगौडे को काबू करने में सफलता हासिल की है।          जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस व स्पेशल ब्रांच होशियारपुर की टीम...
article-image
पंजाब

माजरी में स्थापित लोकल बस स्टॉप का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

खरड़: ब्लॉक माजरी के कई गांवों की लंबे समय से चल रही बस स्टॉप की मांग को पूरा करते हुए माजरी में तैयार किए गए लोकल बस स्टॉप का आज श्री आनन्दपुर साहिब सांसद...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा में विधान सभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का किया फैसला : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर दिया एलान

पंजाब के पड़ोसी राज्‍य हरियाणा में अब कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। भाजपा शासित हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ने का...
Translate »
error: Content is protected !!