मासिक महावारी पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए किया जागरूक : अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का किया आयोजन

by
एएम नाथ। चम्बा :
बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के सौजन्य से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकानी के परिसर में अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकानी के मुख्याध्यापक अजय सिंह ने कीI कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को “मासिक महावारी पर फैली भ्रांतियों को दूर करना व उसके प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकानी के बच्चों द्वारा मासिक महावारी व इस दौरान स्वच्छता पर स्लोगन राइटिंग व उनके द्वारा चित्रों की प्रदर्शनी रही। इस प्रदर्शनी में लगभग 100 बच्चों द्वारा भाग लेकर अपने विचारों को चार्ट पर रंगों के माध्यम से उकेरा व उपरोक्त प्रदर्शनी को प्रस्तुत कर समाज में मासिक धर्म के प्रति आवधारणाओं के प्रति जागरूक किया। इस विषय पर आयुष विभाग से डॉ. दीपिका ने विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ दीपिका, स्वास्थ्य विभाग से CHO भूमिका चौणा व आशा कार्यकता, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुराधा तनवर ने शिरकत की I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत : डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में जुटे परिजन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शुक्रवार सुबह प्रसव के दौरान 33 वर्षीय महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मृतका की पहचान अरनियाला निवासी रीना देवी, पत्नी राजीव कुमार, के रूप में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोकसर में  सड़क से नीचे पलटा टेंपो ट्रैवलर, 7 स्कूली बच्चे और टीचर घायल : इंदौर के 11 विद्यार्थी और शिक्षक घूमने आए थे लाहौल-स्पीति

एएम नाथ।  लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर में सोमवार को एक टेंपो ट्रैवलर सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 7 स्कूली बच्चों और एक शिक्षक को चोटें आई हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में हुई उपेक्षा से पिछड़ा देहरा, अब सुक्खू सरकार करेगी क्षेत्र के साथ न्याय: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : तलवाड़ा । पूर्व में हुई की उपेक्षा के चलते देहरा विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!