मासूमों पर पाकिस्तान की नजर, 15 साल का किशोर बन गया ISI का जासूस, पंजाब से गिरफ्तार

by

 पठानकोट : पुलिस ने एक 15 साल के बच्चे को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों (ISI handlers) को भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भेजता था. पुलिस का कहना है कि पंजाब के अन्य ज़िलों में भी कई बच्चे हैं जो आईएसआई के लिए काम करते हैं। नाबालिग  का नाम संजीव कुमार है और जम्मू के सांबा ज़िले का रहने वाला है. पठानकोट पुलिस ने जब लड़के को हिरासत में लिया तो उसके मोबाइल फ़ोन से संदिग्ध डाटा बरामद हुए. जांच में सामने आया कि लड़का अपने मोबाइल फ़ोन से पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों को संवेदनशील जानकारी देता था. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के ज़रिए संजीव पाकिस्तान के जाल में फंसा. साल भर पहले उसके पिता की मृत्यु हुई थी लेकिन उसे लगा कि उनकी हत्या हुई है. वो मानसिक तौर पर परेशान था तभी वो आईएसआई से जुड़ा. पूछताछ में पता चला कि पंजाब के अन्य ज़िलों में भी कई छोटे बच्चे आईएसआई ऑपरेटिव से जुड़े हुए हैं. नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे मकसद क्या है? पुलिस इसकी जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या बताया?

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा,

जिस बच्चे को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है उसकी उम्र 15 साल है और वो पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों से जुड़ा हुआ था. जांच में सामने आया है कि कैसे फ़ोन से बच्चा इनफार्मेशन शेयर करता था. सोशल मीडिया के ज़रिए बच्चा आईएसआई हैंडलरों से जुड़ा था. हमें ये भी जानकारी मिली है कि पंजाब में कई अन्य बच्चे की इस जासूसी में सक्रीय हैं. पुलिस उनकी पहचान और जांच में जुटी है. पंजाब में सभी पुलिस यूनिट को इत्तला कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

एसएसपी ने लोगों से एक अपील भी की है. वो ये कि बच्चों को मोबाइल फ़ोन दिलाने से बचें. जब तक बहुत ज़रूरी न हो उन्हें मोबाइल न दिलाएं और अगर दिलाएं तो समय-समय पर निगरानी भी करते रहें.

पंजाब में अलर्ट जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बॉर्डर स्टेट्स पर ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं और ख़ास कर तब जब इसमें बच्चे शामिल हों. पुलिस ने आश्वस्त किया कि भारत से जुड़ी कोई भी संवेदनशील खबर बाहर नहीं जाएगी. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और बच्चों को गुमराह होने से बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है. पठानकोट पुलिस ने बताया कि पंजाब के सभी थानों में पुलिस यूनिट को अलर्ट कर दिया गया है और जल्द ही इस नेटवर्क को पूरी तरह ख़त्म कर दिया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षित बेरोजगारों को अधिकतम ऋण देकर बैंक मजबूत हुए:-डिप्टी आयुक्त विकास हरबीर सिंह

होशियारपुर, 16 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ) बैंकों को शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करना चाहिए।  यह...
article-image
पंजाब

सुभाष चंद्र पदोन्नति होकर इंस्पेक्टर बने एस एस पी संदीप कुमार मलिक ने लगाया रैंक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एस एस पी होशियारपुर कार्यालय में रीडर एस एस पी होशियारपुर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बने इस अवसर पर उन्हें इंस्पेक्टर रैंक संदीप कुमार मलिक एस एस...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले जिला स्तरीय समागम का खाका तैयार

अतिरिक्ति डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार व अमित महाजन की ओर से संबंधित अधिकारियों को जरुरी तैयारियों के निर्देश होशियारपुर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय...
article-image
पंजाब

मेहटियाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से तेल व तांबा चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मेहटियाना : एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस के दिशा निर्देश एवं एसपी सरबजीत सिंह बाहिया डीएसपी शिव दर्शन सिंह निर्देशन एवं इंस्पेक्टर ऊशा रानी मुख्य अधिकारी थाना मोहटियाना ने चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु...
Translate »
error: Content is protected !!