मास्टर जी का कारनामा …सेवन के स्पेलिंग और Thousand की जगह लिखा Thursday लिख दिया

by

एएम नाथ । सिरमौर : सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल,  रोनहाट में कटा एक चेक सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। उक्त चेक में गलतियों की भरमार है। जिसने भी यह चेक काटा है, वह न तो सेवन की स्पेलिंग सही लिख पाया है और न ही Thousend ही सही लिखा है।

गलतियों की ऐसी-ऐसी भरमार है कि लोग सिर पीट रहे हैं। इससे जहां स्कूल और विभाग की तगड़ी फजीहत हो रही है, वहीं विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, चेक पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी हैं। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि प्रधानाचार्य ने चेक को ध्यान से क्यूं नहीं देखा और बिना स्पेलिंग जांचे कैसे हस्ताक्षर कर दिये।  जानकारी अनुसार स्कूल की ओर से किसी अतर सिंह के नाम 7616 रुपये का चेक काटा गया है। इस चेक में अंक राशि तो सही लिखी है, लेकिन अंग्रेजी के शब्दों में शुरू से लेकर अंत तक ऐसी गलतियां की गई हैं कि लोग अपना सिर पीट लें। चेक में पहले तो सेवन की स्पेलिंग ही गलत लिखी हुई है। इसके बाद थाउजेंड की जगह थर्सडे लिखा हुआ है। यही नहीं सिक्स ठीक लिखा है लेकिन हंड्रेड की स्पेलिंग भी गलत लिखी है। यही नहीं, अंत में सिक्सटीन लिखा जाना था, वहां पर भी सिक्सटी लिखा हुआ है। ऐसे में यह चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, और लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।

बता दें कि अब तक ऐसे मामले उत्तर प्रदेश और बिहार के स्कूलों से ही सामने आते रहे हैं। यह शायद पहला मौका है कि हिमाचल के जिला सिरमौर के किसी स्कूल से ऐसा मामला वायरल हो रहा है। हालांकि स्कूल प्रबंधन की माने तो चेक पर स्पेलिंग की गलती का पता लगने पर उसे लगाया नहीं गया था। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर यह चेक खूब वायरल हो रहा है, जिससे स्कूल और विभाग की भी फजीहत हो रही है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

रोनहाट स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि कार्य की व्यवस्तता के कारण वह चेक को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए थे। अंकों की राशि को देखकर ही हस्ताक्षर कर दिये थे।  उन्होंने कहा कि चेक गलत कटा होने की जानकारी के बाद इसे वापस ले लिया गया था, दूसरा चेक काट दिया गया था। इस बीच किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की मान सरकार पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत: संदीप सैनी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए तेजी से काम कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुल्हन की तरह सजा तपोवन ….पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

एएम नाथ। धर्मशाला : तपोवन धर्मशाला में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र – ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह...
article-image
पंजाब

60 ग्राम नशीले पाउडर, : आरोपी को गिरफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से 60 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक एएसआई कुलविन्द्र सिंह समेत पुलिस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!