मास्टर सलीम ने माता के भजनों का गुणगान करके बनाया भक्तिमय महौल : भजन संध्या के दूसरे दिन सीपीएस आशीष बुटेल ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

by

ऊना – माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय भजन संध्या कार्यक्रम के दूसरे दिन सीपीएस आशीष बुटेल ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दूसरे दिन की भजन संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, विधायक कुटलैहड़ विधानसभा देवेंद्र सिंह भुट्टो, गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा,एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद, वित्ताधिकारी शमी राज, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, एसडीओ मंदिर आरके जसवाल, जिला अध्यक्ष कांगे्रस रणजीत राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी में नवरात्र मेले में दौरान भजन संध्या का कार्यक्रम की शुरूआत करके प्रदेश सरकार ने एक अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नवरात्र मेलों के दौरान इस प्रकार की भजन संध्याए आयोजित की जाएंगी। उन्हांेने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लोगों की आस्था है लाखों की संख्या में लोग यहां शीश नवाने आते हैं। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयास कर रही हैं।
नवरात्र मेले की दूसरी भजन संध्या में सुरों के मालिक मास्टर सलीम ने माता की भेंटों का गुणगान करके भक्तिमय महौल बना दिया। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं भी माता की भेंटों पर झुमें। इसके अतिरिक्त ज्वाला जी से सौरभ शर्मा और मंडी से आए ललित बंधु पार्टी ने भी महामाई के भजनों का गुणगान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6000 नए आवास बनाने की मंज़ूरी : जय राम ठाकुर

शिमला , 26 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए प्राकृतिक आपदा से उबारने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल टैक्स की नीेलामी जिला ऊना में 9 मार्च को

ऊना : 7 मार्च – उपायुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक टोल टैक्स नीलामी 9 मार्च को दोपहर 12.30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राकेश टिकैत पर स्याही फेकना निंदनीय :जरनैल सनोली

ऊना : ऊना ब्लॉक अध्यक्ष जरनैल सनोली ने राकेश टिकैत पर स्याही फैंकने की घटना को सरकार की घटिया राजनीति का हिस्सा वताया। उन्होंने कहा की राकेश टिकैत वैंगलोर में एक सभा की मीटिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सेना में मेजर बनी हिमाचल की बेटी : नेहा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल

  एएम नाथ। बिलासपुरम : हिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वो चाहे देश सेवा का क्षेत्र हो, व्यवसाय का क्षेत्र या खेल का यहां तक...
Translate »
error: Content is protected !!