जन-जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया 

by
विधानसभा अध्यक्ष ने किया भुलकीनाला से पंजेहीनाल तक बनाने वाली सड़क का भूमि पूजन
एएम नाथ। चम्बा :    प्रदेश के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलेरा में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 85.62 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 2.1 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने के पश्चात उपस्थित स्थानीय वासियों को संबोधित करते हुए कही। भुलकीनाला से पंजेहीनाल तक बनने वाली इस सड़क से गांव थत्ती तथा पंजेहीनाल की लगभग 500 की आबादी लाभान्वित होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखों के नेतृत्व में प्रदेश चंहुमुखी विकास तथा गरीब कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुवाड़ी से चंबा के बीच लगभग 7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण करना सरकार की प्राथमिकता है तथा इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने चार करोड रुपए का प्रावधान किया है। जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस सुरंग का निर्माण बीओटी आधार पर करवाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए कई वित्तीय संस्थाओं के साथ बातचीत चल रही है।  कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सीआरआईएफ के तहत 52.82 करोड रुपए की लागत सिंहुता  से लाहड़ू तक  सड़क को स्तरोन्नत किया जा रहा है  लोक निर्माण विभाग मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत नवार्ड के माध्यम से लगभग 34 करोड रुपए की लागत की आठ सड़कों का कार्य प्रगति पर है जबकि आर्थिक नवीनीकरण के तहत  इस क्षेत्र में विभिन्न सड़कों पर 7 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में पिछले वर्ष 21 नई सड़कों का कार्य शुरू किया गया है जबकि इस वित वर्ष  में 121 नई सड़क शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में क्षेत्र की सभी ग्रामीण सड़कों को चरनवध तरीके से लोनिवि के अधीन कर बनाया जाएगा ताकि भविष्य में इनके मुरम्मत व रख रखाव की समस्या न हो। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा उन्हें संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व ग्राम पंचायत बलेरा के प्रधान मनजीत कुमार ग्राम पंचायत जिंयुता की प्रधान सपना तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष साहिल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विधानसभा अध्यक्ष को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर  हिमाचल प्रदेश वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, स्थानीय पंचायत प्रधान चमन लाल व उपप्रधान मनजीत कुमार, सपना प्रधान ग्राम पंचायत जिंऊता, सुभाष साहिल पूर्व जिला परिषद सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील कुमार के अलावा अनिल भारद्वाज एसडीएम डलहौजी, पारस अग्रवाल एसडीएम भटियात, राजीव ठाकुर अधीक्षण अभियंता एचपीएससीबीएल डलहौजी, नरेन्द्र चौधरी अधिशासी अभियंता लोनिवि, अतुल अधिशासी अभियंता लोनिवि, राकेश ठाकुर अधिशासी अभियंता जल शक्ति, पंकज राठौर अधिशासी अभियंता एचपीएससीबीएल चुवाड़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और डाइट संस्थानों का होगा पुनर्गठनः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका शिक्षित एवं स्वावलंबी होना जरूरी – मंडलायुक्त राखिल काहलों

मंडी, 6 मार्च। मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज उन्नत होता हैं। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वावलम्बी होना जरूरी है। प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता पाकिस्तानी, मां हिंदुस्तानी, सरिता का छलका दर्द, ‘मेरी मम्मा पाकिस्तान नहीं जा सकती…’

पहलगाम आतंकी के बाद पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी मार्ग से स्वदेश लौट रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की युवती सरिता की परेशानी सामने आई है. पाकिस्तानी महिला ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उलझी दिल्ली लाल किले धमाके की गुत्थी.. गुरुग्राम से पुलवाम तक कैसे पहुंची i20 कार …जानिए

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है. इस i20 कार का पहला मालिक गुरुग्राम का मोहम्मद सलमान निकला है. पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!