कामरेड बख्शीश सिंह दयाल को सर्वसम्मति से गढ़ी मट्टों सहकारी सभा का अध्यक्ष चुना

by
गढ़शंकर 3 अक्तूबर : आज गढ़ी मट्टों बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सभा लिम: गढ़ी मट्टों में सभा की कमेटी के चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें गांव गढ़ी से कामरेड बख्शीश सिंह दयाल को सभा का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गांव शाहपुर से दर्शन सिंह को सभा कमेटी का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महिंदर सिंह गांव मट्टों, चमन लाल गांव खानपुर, मुख्तयार सिंह गांव खानपुर, सलिंदरपाल, श्रीमती चंपा रानी गांव पाहलेवाल, मंजीत सिंह गांव सदरपुर, निर्मल सिंह गांव चक रौतां को कमेटी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, प्रेम राणा पूर्व सरपंच और गढ़ी मट्टों सहकारी सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार विशेष रूप से पहुंचे और नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जंग बहादुर सिंह सेक्रेटरी, महेंद्र पाल चौकीदार के अलावा गांवों के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने ओवरऑल ट्रॉफी सहित 10 स्वर्ण पदक जीते

गढ़शंकर,  16 सितम्बर: 13 सितम्बर से सितम्बर 2024 तक प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में आयोजित हुए सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर-18 में क्षेत्र के विख्यात स्कूल दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के खिलाड़ियों ने अंडर-19 में...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री की पकड़ ढीली, बजट अनुमान की बैठकों में भी नहीं पहुंच रहे हैं अधिकारी : जयराम ठाकुर

सरकार का हाल, महत्वपूर्ण मीटिंग में अधिकारी दे रहे हैं काल्पनिक आंकड़े,  हिमाचल में बनने वाला देश का सबसे बड़ा रोपवे पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धि एएम नाथ। मंडी :  अपने विधान सभा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बम म‍िला चंडीगढ़ सेक्टर 26 में , रॉकेट लॉन्चर टाइप : सेना अपने साथ चंडी मंदिर यूनिट में ले गई

चंडीगढ़ : सेक्टर 26 में नाले के पास एक बम सेल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह बार‍िश के पानी में बहकर यहां आया होगा। फिलहाल पुल‍िस ने इसको कब्जे में...
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन से पांच दिसंबर तक करवाया जाएगा खो-खो प्रतियोगिता

माहिलपुर – चैयरपर्सन हरप्रीत कौर की अगुवाई में चल रहे दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक इलाके के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के दरम्यान खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!