कानून के रखवाले ने पेश की मिसाल : SP अभिषेक धीमान ने अपनी निजी गाड़ी के चार चालान खुद भरे

by

बिलासपुर और हमीरपुर में ITMS कैमरों से हुए थे चालान, पद का प्रभाव दिखाने के बजाय जेब से जमा करवाया जुर्माना, आम जनता और पुलिस विभाग को दिया नियमों के पालन का संदेश

बिलासपुर। यातायात नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारी ने खुद नियमों के प्रति जवाबदेही दिखाकर एक उदाहरण पेश किया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के SP अभिषेक धीमान ने अपनी निजी गाड़ी के चार चालानों का भुगतान अपनी जेब से किया है। उनकी गाड़ी के ये चालान बिलासपुर और हमीरपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) कैमरों के माध्यम से किए गए थे।

खास बात यह रही कि एसपी ने न तो अपने पद का प्रभाव इस्तेमाल किया और न ही चालानों से बचने का प्रयास किया। उन्होंने आम वाहन चालक की तरह नियमों का उल्लंघन होने पर जुर्माना राशि जमा करवा दी।

ITMS कैमरों ने काटे थे चार चालान

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक की निजी गाड़ी के बिलासपुर और हमीरपुर में अलग-अलग स्थानों पर कुल चार चालान हुए थे। ये चालान आधुनिक ITMS कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन जेनरेट किए गए थे। चालानों की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने स्वयं उनका भुगतान किया।

नशा तस्करों के खिलाफ भी चला रहे अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी, वाहनों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

आम जनता को दिया स्पष्ट संदेश

अपनी निजी गाड़ी के चार चालानों का भुगतान करके एसपी ने यह संदेश दिया है कि कानून और यातायात नियम सभी के लिए समान हैं। नियमों का पालन करवाने वाले अधिकारियों की भी उतनी ही जिम्मेदारी है जितनी आम नागरिकों की। किसी पद या ओहदे के आधार पर नियमों से छूट नहीं मिलनी चाहिए।

ITMS कैमरों से रखी जा रही वाहनों पर नजर

बिलासपुर जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। फोरलेन सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित ITMS कैमरों के माध्यम से वाहनों की गति और यातायात नियमों के पालन पर नजर रखी जाती है। निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाने और अन्य उल्लंघनों की स्थिति में कैमरे वाहन की पहचान कर ऑनलाइन चालान जारी करते हैं।

एसपी का स्पष्ट संदेश है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। कानून सभी के लिए समान है और इसकी पालना की जिम्मेदारी हर नागरिक के साथ-साथ अधिकारियों की भी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

ऊना, 7 जुलाई – जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का लिया नाम- बेटे को उतारा :.जेल में बंद इमरान खान के 2 दांव से पाकिस्तान की सियासत में भूचाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ बड़ा दांव खेल दिया है. इमरान ने यह दांव भारत का नाम लेकर खेला है. कहा जा रहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित: मुख्यमंत्री

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व मुख्यमंत्री ने सुन्दरनगर शहर के लिए 23 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के सुधार कार्य का लोकार्पण किया सुन्दरनगर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला...
Translate »
error: Content is protected !!