माहिलपुर नगर पंचायत में आर्किटेक्ट्स व अधिकारियों की बैठक : ई-नक्शा पोर्टल पर फाइलें अपलोड करने में आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा, पूरे दस्तावेज लगाने के निर्देश

by

माहिलपुर, 17 सितंबर। नगर पंचायत माहिलपुर कार्यालय में जिला होशियारपुर के सहायक नगर योजनाकार चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में आर्किटेक्ट्स तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-नक्शा पोर्टल पर प्राप्त होने वाली फाइलों से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकारी अफसर (ईओ) सिमरन ढींढसां, जूनियर इंजीनियर रोहित कुमार, जूनियर सहायक/बिल्डिंग क्लर्क सुखविंदर सिंह सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और आर्किटेक्ट्स मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आर्किटेक्ट्स ने बताया कि ई-नक्शा पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करते समय कई तरह की तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। कई मामलों में दस्तावेज सही तरीके से अपलोड नहीं हो पाते तथा बिल्डिंग बाइलॉज की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं होने के कारण फाइलों पर आपत्तियां लग जाती हैं।

इस पर सहायक नगर योजनाकार ने आर्किटेक्ट्स को फाइलें अपलोड करने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक एवं स्पष्ट दस्तावेजों के साथ ही फाइलें अपलोड की जाएं, ताकि बार-बार आपत्तियां न लगें और फाइलों का समय पर निपटारा हो सके।

आर्किटेक्ट्स ने अपनी समस्याएं सहायक नगर योजनाकार के समक्ष रखीं, जिनका संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिया। बैठक के दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

जूनियर इंजीनियर रोहित कुमार ने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत माहिलपुर से संबंधित सभी कार्यों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा। वहीं, कार्य साधक अधिकारी ने आर्किटेक्ट्स को सही और पूरे दस्तावेज लगाकर ही फाइलें अपलोड करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि ई-नक्शा पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी आर्किटेक्ट को इसके बाद भी समस्या आती है तो वह कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

बैठक के अंत में सहायक नगर योजनाकार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आर्किटेक्ट्स का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर आर्किटेक्ट्स परमजीत कौर, रविंदर कुमार और जतिंदर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 अगस्त की चंडीगढ़ महा रैली में गढ़शंकर के पेंशनर्स बड़ी संख्या में शामिल होंगे : बलवंत राम

गढ़शंकर, 4 अगस्त : पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब की ब्लॉक गढ़शंकर इकाई की बैठक गांधी पार्क स्थित पुस्तकालय में अध्यक्ष रोशन लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 7 अगस्त को...
article-image
पंजाब

4 जून को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी वोटों की गिनती : पोल एक्टिविटी मानिटरिंग सिस्टम रुम से लिया पोलिंग बूथों का जायजा

होशियारपुर, 1 जूनः   होशियारपुर जिले में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भय-मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने...
article-image
पंजाब

बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका...
article-image
पंजाब

24 घंटे में 8000 युवाओं ने नौकरी के लिए किया पंजीकरण

एएम नाथ। हमीरपुर  : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के पोर्टल पर महज 24 घंटे में आठ हजार युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण किया है। आयोग की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन...
Translate »
error: Content is protected !!