माहिलपुर मनी चेंजर लूट का मामला : 48 घंटे निकल जाने के बाद भी मनी चेंजर लूट के आरोपी माहिलपुर पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर

by

डीएसपी गढ़शंकर कर रहे हे बाईक को पहचानने दावा
पुलिस की ढीली करवाई को कस्बा के व्यापारियों ने किया था ट्रैफिक जाम
माहिलपुर  : कस्बा माहिलपुर में फगवाड़ा रोड पर 16 दिसंबर देर शाम कारीब पौने आठ वजे एक बाईक पर स्वार होकर आए तीन लूटेरों ने एक मनी चेंजर की दुकान से पिस्टल व तेजधार हथियार के बल से कारीब पांच छह लाख रुपए की लूट कर फरार हो गए थे अब तक कारीब 48घंटे निकल जाने पर माहिलपुर पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। डीएस गढ़शंकर ने गत दिन दावा किया था वारदात में काम में लाया बाईक की पहचान है और अब पुलिस जल्द ही आरोपी लोगों तक पहुंच जाएगी।
इस संबंधी थाना प्रभारी माहिलपुर मदन सिंह ने फोन पर कहाकि अभी तक तो पुलिस जांच ही कर रही है । थाना प्रभारी मुताबिक अभी मामला भी दर्ज करना है।जिसे भी कारीब दो दिन निकल गए है।
उल्लेखनीय हैकि कस्बा माहिलपुर के फगवाडा रोड पर एक मनी चेंजर दुकान पर 16 दिसंबर शाम कारीब पौने आठ वजे एक बाईक पर स्वार होकर आए तीन लूटेरों ने धावा बोल दिया दो लूटेरे जिनके एक के पास पिस्टल व दूसरे के पास दातर था औेर उनका एक साथी बाहर खडा रहा फिर अंदर गए दोनों लूटेरे ने दुकान के मालिक विजय कुमार के उपर हमला कर दिया और दुकान के गल्ले से कारीब पांच छह लाख रूपए लूटे और फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची माहिलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहूँच कर सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी थी। वहीं कस्बा के व्यापारियों ने पुलिस की ढीली कारवाई को लेकर मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर ट्रैफिक जाम लगा दिया फिर पुलिस द्वारा कडी कारवाई के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने कारीब दो घंटे बाद ट्रेफिक जाम खोला था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय बजट और यूरोपीय संघ व्यापार समझौते से पंजाब को बड़ा लाभ, वस्त्र और लघु उद्योगों को नए अवसर: प्रधानमंत्री

जालंधर, 01 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जालंधर में संत रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट और भारत-यूरोपीय संघ के बीच हुए व्यापार...
article-image
पंजाब , हरियाणा

किसानों का पक्का मोर्चा चंडीगढ़ में शुरू : संयुक्त किसान मोर्चा भी सेक्टर-34 में 2 सितंबर को जुटेगा

चंडीगढ़ :  भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से आज (रविवार) से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया गया है। खेती नीति, किसानों की कर्ज माफी समेत 8 मांगों को...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/21 April /Daljeet Ajnoha Lamrin Tech Skills University Punjab organized an Industry–Academia–HR Meet 2026 at Chandigarh. During the event, an MoU was signed with the Board of Apprenticeship Training (BoAT), Northern Region, Kanpur, for...
article-image
पंजाब

शराब पीने वालो के लिए राहत की खबर : चुनावी वर्ष कारण सरकार नहीं बढ़ाएगी शराब

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पॉलिसी में सरकार टैक्स की लीकेज को रोकने पर ध्यान दे रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण...
Translate »
error: Content is protected !!