मिंजर मेला 2025: शोभायात्रा से लेकर विसर्जन तक की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलक

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा

विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मिंजर को नारियल के साथ रावी नदी में किया विसर्जित

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 आज पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। रावी नदी में मिंजर (रेशमी कलगी) के विसर्जन के साथ यह ऐतिहासिक मेला अपनी परंपराओं को संजोते हुए एक यादगार समापन की ओर बढ़ा।


इस समारोह का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया, जिनकी अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर और पूर्व विधायक पवन नैय्यर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।


शोभायात्रा के मार्ग में चंबा के मुख्य बाजारों की गलियाँ लोक संस्कृति की धुनों से गूंज उठीं। पालकियों में विराजमान स्थानीय देवी-देवता, पारंपरिक वेशभूषा में सजे-संवरे श्रद्धालु, सांस्कृतिक दल, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस प्लाटून—सभी ने एक रंगारंग वातावरण निर्मित किया।


मंजरी गार्डन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मिंजर को नारियल के साथ रावी नदी में विसर्जित किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने कुंजड़ी-मल्हार गायन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

·

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता : सौर ऊर्जा स्थापित करने की योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ आज यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश में सौर ऊर्जा योजनाओं की रूपरेखा जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवा भावना के साथ जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्य कर रही प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

सकोड़ी में ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित’ क्वारग में 80 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांगजन की शिक्षा के लिए स्थापित होगा सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस एएम नाथ। कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,...
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को जारी किए निर्देश

ऊना 26 फरवरी: जिला में अपराध व अन्य घटनाओं पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने समस्त ग्राम पंचायत प्रधान व सचिवों को निर्देश जारी किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी और पीएम की तो पत्नी ही नहीं.’ महिला आरक्षण पर बोलते-बोलते ये क्या कह गए राहुल गांधी

लोककसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला. विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो...
Translate »
error: Content is protected !!