मिंजर मेले में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन जारी : ऑडिशन के दूसरे दिन सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंधित 79 कलाकारों ने लिया हिस्सा 

by
एएम नाथ। चम्बा  :   मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंध रखने वाले 79 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा विभिन्न कलाकारों के ऑडिशन लिये गए। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी में जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला लोक संपर्क अधिकारी वलबीर सिंह, सहायक आचार्य सचिन, प्रसिद्ध संगीतकार पीयूष राज, संगीत प्रवक्ता गुलशन पाल, अजित भट्ट, केएस प्रेमी व दीपक शर्मा शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आडिशन प्रक्रिया 22 से 26 जुलाई तक अयोजित की जा रही है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात गायकों व नृतक दलों को मेरिट के आधार पर ही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मंच पर प्रस्तुतियां देने का मौका दिया जाएगा।
उन्होंने बताया ऑडिशन प्रक्रिया में 24 जुलाई को भटियात व डलहौजी उपमंडल , 25 जुलाई को चंबा उपमंडल  तथा 26 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों का ऑडिशन लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में कुछ शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी ट्रेकिंग की अनुमति : आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों में किया संशोधन

धर्मशाला, 10 अगस्त। कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर अज्ञात चोर सेफ तोड़ करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए ले उड़े : डीएसपी ने कहा पुलिस के इतना समय तक ना पहुंचने पर कोई कारण बताने की जगह कहा हम चोर ही पकड़ लेंगे

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर चोरों ने करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए अज्ञात  चोर चोरी कर ले उड़े। पारिवारिक सदस्यों द्वारा सुबह साढ़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटेलीजेंस फेलियोर- DG CID सतवंत अटवाल पर गिरी गाज : डॉ अतुल वर्मा को सौंपा जिम्मा

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में राज्यसभा सीट के लिए हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच इंटेलीजेंस फेलियोर के मामले में DG CID सतवंत अटवाल पर गाज गिरी है। उनसे डीजी सीआईडी का पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कोटधार में आईटीआई और हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की : 64 करोड़ रुपये से निर्मित बगछाल पुल किया जनता को समर्पित – घुमारवीं में भराड़ी को तहसील बनाने की की घोषणा

बगछाल सड़क को डबल लेन करने के लिए 58 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा  बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लग में विशाल जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!